फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, लड़की ने लगाया 15 लाख रुपये का चूना; जब एहसास हुआ तब हो चुकी थी देरी

फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, लड़की ने लगाया 15 लाख रुपये का चूना; जब एहसास हुआ तब हो चुकी थी देरी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के खजनी इलाके के एक व्यक्ति से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दोस्ती कर 15 लाख रुपये से अधिक की कथित तौर पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. खजनी थाना क्षेत्र के खोरिया भीटी गांव के इंद्रलाल जायसवाल द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार उसने फेसबुक पर शार्लेट ओलिविया नाम की एक महिला से दोस्ती की थी, जिसने दावा किया था कि वह अमेरिका की रहने वाली है और सीरिया में काम करती है.

सूत्रों ने बताया कि जायसवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि बातचीत के दौरान दोस्ती बढ़ने पर महिला ने उससे भारत आने की इच्छा जाहिर की और बाद में दावा किया कि वह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गयी है लेकिन अधिकारियों ने उसका सामान रोक लिया है और उसे छोड़ने के लिये धन की मांग कर रहे हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जायसवाल का कहना है कि उसने महिला के दावों पर यकीन कर बैंक के ऐप के जरिये महिला द्वारा दिए गए कई बैंक खातों में 15 लाख 20 हजार 399 रुपये भेज दिये.

सूत्रों के अनुसार महिला ने और रकम भेजने को कहा तो जायसवाल को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है. उसके बाद जायसवाल ने ‘नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल’ पर शिकायत दर्ज करायी और पुलिस से संपर्क किया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जायसवाल ने जांचकर्ताओं को बताया कि महिला से जुड़े व्हाट्सप नंबर पर शार्लेट ओलिविया और सोनम कुमारी के नाम थे.

अधिकारियों ने बताया कि जायसवाल ने पुलिस को वित्तीय लेन-देन और अन्य सुबूत भी सौंपे हैं. खजनी के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने कहा, ‘शार्लेट ओलिविया के नाम से एक अनजान महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.’ उन्होंने कहा कि साइबर अपराध प्रकोष्ठ द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *