बंगाल में ताबड़तोड़ एनकाउंटर! रायगंज में मारा गया रेपमर्डर का आरोपी, नाबालिग से की थी हैवानियत​

बंगाल में ताबड़तोड़ एनकाउंटर! रायगंज में मारा गया रेपमर्डर का आरोपी, नाबालिग से की थी हैवानियत​

यूपी की तर्ज पर अब पश्चिम बंगाल में भी अपराधियों का ताबड़तोड़ एनकाउंटर शुरू हो गया है. बरुईपुरगाइघाटा और धुलियान के बाद अब रायगंज पुलिस ने मुठभेड़ में एक रेप एवं मर्डर के आरोपी को मार गिराया है. एक हफ्ते पहले इस बदमाश ने नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हत्या कर दी थी. 4 दिन पहले पुलिस को लड़की का कुलिक वन सड़ा गला शव मिला था.

इस संबंध में पुलिस ने 5 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और अब उसे आमने सामने की फायरिंग में मार गिराया है. आरोपी की पहचान दिलीप रॉय के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार को नाबालिग का शव मिलने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब 3:30 बजे गौरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में छापेमारी की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस दौरान आरोपी ने बिहार सीमा पार भागने की कोशिश की.

आमने सामने की हुई फायरिंग

पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद की है. रायगंज पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते मंगलवार को साइकिल से घर से निकली और लापता हो गई थी. तीन दिन बाद उसका शव मिला. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी थी.

यूपी की तर्ज पर बंगाल में एनकाउंटर

यूपी की तर्ज पर बंगाल में भी अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है. 26 अक्टूबर को बरुइपुर में मुठभेड़ हुई. इसमें नाबालिग से रेप एवं हत्या का आरोपी मारा गया था. फिर 27 अक्टूबर को शमशेरगंज में भाजपा कार्यकर्ता का हत्रोपी मारा गया. वहीं अब रायगंज में नाबालिग से रेप एवं हत्या का आरोपी मारा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *