Quick Samachar: बंगाल सरकार ने अपने बजट में महंगाई भत्ते में इजाफा करते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए पिटारा खोल दिया है. पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री दासगुप्ता ने बजट भाषण में बताया कि सरकार महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि करेगी, जिससे यह कुल 38 प्रतिशत हो जाएगा. साथ ही सेवानिवृत्त पत्रकारों को 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी, राजनीतिक कारणों से जेल में रहे लोगों को 10,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.

बंगाल सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोला पिटारा, अब इतनी बढ़ जाएगी सैलरी, ये रहा कैलकुलेशन​

बजट भाषण में बंगाल के वित्त मंत्री दासगुप्ता ने एक लाख सरकारी पद भरने का वादा किया, जिनमें से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए होंगी. साथ ही विधायक निधि 70 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की घोषणा की. वहीं पश्चिम बंगाल सरकार 20,000 पुलिस पदों, 50,000 शिक्षण पदों को भरेगी. सिविक पुलिस, होमगार्ड और ग्रीन पुलिस के मासिक वेतन में 2,000 रुपये की वृद्धि करेगी. पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार को विरासत में 8.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला. हमारा लक्ष्य राज्य की गौरवपूर्ण पहचान को बहाल करना और विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप विकसित बंगाल का निर्माण करना है.

ये रहा सैलरी का कैलकुलेशन

पश्चिम बंगाल सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने के फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलने जा रही है. अगर किसी Group C Clerk की बेसिक सैलरी 25,000 रुपये है, तो 20% DA बढ़ोतरी के बाद उसकी मासिक आय में करीब 5,000 रुपये का इजाफा होगा. इस बढ़ोतरी के बाद 25,000 रुपये बेसिक पे वाले कर्मचारी की बेसिक और DA मिलाकर राशि 30,000 रुपये हो जाएगी. सालाना आधार पर देखें तो कर्मचारी को करीब 60,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. हालांकि, वास्तविक इनहैंड सैलरी HRA, मेडिकल भत्ता और अन्य अलाउंस के आधार पर अलगअलग हो सकती है.

अब कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

अब हर महीने कितनी ज्यादा मिलेगी सैलरी

मान लीजिए किसी सरकारी कर्मचारी बेसिक पे 25000 रुपए है तो अब उनकी सैलरी का हिसाब किताब कुछ ऐसा होगा.

  • बेसिक पे: ₹25,000
  • DA बढ़ोतरी: 20%
  • अतिरिक्त राशि: ₹5,000 प्रति माह
  • नया DA सहित वेतन: ₹30,000 + अन्य भत्ते
  • मतलब जिस कर्मचारी की बेसिक पे 25000 रुपए थी तो अब उन्हें हर महीने कम से कम 5000 रुपए का फायदा मिलेगा. इसके अलावा एचआरए, मासिक भत्ते समेत कई तरह के अलाउंस शामिल है. जो इससे अलग होंगे.

दासगुप्ता ने अपने बजट भाषण में कहा, हम घोषणा कर रहे हैं कि मौजूदा 18 फीसदी महंगाई भत्ते के अतिरिक्त 20 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा. यानी कुल महंगाई भत्ता 38 फीसदी होगा. इसी तरह पेंशनभोगियों को भी अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा.