बंडा विधायक के साले की हत्या… पहले पीठ में मारी गोली, फिर सिर पर किया धारदार हथियार से वार​

बंडा विधायक के साले की हत्या… पहले पीठ में मारी गोली, फिर सिर पर किया धारदार हथियार से वार​

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. ननवारा गांव स्थित MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी कर रहे ऑपरेटर गजेंद्र सिंह लोधी की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी. हमलावरों ने पहले उनकी पीठ में गोली मारी और फिर धारदार हथियार से सिर पर वार किया. मृतक गजेंद्र सिंह लोधी सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के सगे साले थे.

जानकारी के मुताबिक, गजेंद्र सिंह लोधी ननवारा स्थित MPEB सब स्टेशन में लाइनमैन के पद पर तैनात थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच जब वे ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में गजेंद्र सिंह को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में गोली लगने की पुष्टि हुई है.

FSL और क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, हत्या के कारणों की तलाश जारी

एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जबकि FSL टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को भी जांच में लगाया गया है. पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *