बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय

Kids dandruff home remedies: बच्चे के सिर में जमी डेंड्रफ की पपड़ी से परेशान हैं? जानें 4 आसान घरेलू उपाय, जिनसे स्कैल्प की सफाई, रूखापन कम करने और पपड़ी को नरम करने में मदद मिल सकती है। छोटे शिशुओं में मोटी पपड़ी या संक्रमण के लक्षण हों तो डॉक्टर से सलाह लें।

बच्चों के सिर में अगर सफेद पीले रंग की पपड़ी जमना शुरू हो गई है, तो यह डेंड्रफ की समस्या हो सकती है। वहीं छोटे बच्चों में इसे अक्सर क्रैडल कैप का नाम दिया जाता है। हल्के मामलों में आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से डैंड्रफ को साफ कर सकते हैं। अगर पपड़ी बहुत ज्यादा मोटी हो गई है या उसमें लालिमा आ गई है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइए जानते हैं बच्चों के सिर से डैंड्रफ हटाने के लिए क्या किया जा सकता है।

नारियल तेल से मालिश

बच्चों के सिर से डैंड्रफ हटाने के लिए नारियल तेल से मालिश करें। तेल को हल्का गुनगुना कर लें और बच्चे के सिर पर 10 से 15 मिनट इसे लगाएं। ऐसे पपड़ी नरम हो जाती है और उसे हटाना भी बेहद आसान हो जाता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद आप ब्रश या कंघी से परत को निकाल सकते हैं।

माइल्ड बेबी शैंपू का करें इस्तेमाल

बच्चों के सिर को सप्ताह में दो से तीन बार हल्के शैंपू से धुले। तेल और जमी हुई मृत त्वचा भी धीरे-धीरे निकलने लगती है। बालों के तेजी से रगड़कर धुलने की गलती बिल्कुल भी न करें।

एलोवेरा जेल से करें मालिश

अगर बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक है तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। शुद्ध एलोवेरा जेल थोड़ी देर के लिए स्कैल्प में लगाएं और 15 मिनट बाद फिर बालों को साफ कर लें। एक बार एलोवेरा इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें।

सफाई का रखें ध्यान

बच्चों की कंघी, तोलिया, तकिया इन सबको रोजाना साफ करें। पसीना और गंदगी के कारण डैंड्रफ पड़ जाता है। ध्यान रखें कि पपड़ी को नाखून से हटाने की भूल न करें वरना घाव भी हो सकता है।

नोट: नींबू, सिरका, बेकिंग सोडा या तेज घरेलू चीजों को छोटे बच्चों के स्कैल्प लगाने की भूल न करें वरना समस्या हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *