बदायूं में जमुई जैसा कांड, प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में युवकों ने पकड़ा, फिर किया गलत काम, वीडियो वायरल

बदायूं में जमुई जैसा कांड, प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में युवकों ने पकड़ा, फिर किया गलत काम, वीडियो वायरल
Featured Image

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में बिहार के जमुई जैसा मामला सामने आया है. उघैती थाना क्षेत्र में जंगल में घूम रहे प्रेमी-प्रेमिका को 6-7 युवकों ने घेर लिया. आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ मारपीट की, युवती से छेड़छाड़ की और घटना का वीडियो बनाया. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों से 1,500 रुपये भी छीन लिए. राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए.

घटना 17 सितंबर की बताई जा रही है. गुरुवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने पीड़ित युवक और युवती की पहचान कर उनसे शिकायत ली. इसके बाद वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

जंगल से कुछ दूरी पर खड़ी की थी बाइक

जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर को सरायबरोलिया गांव के पास सिद्धबरोलिया मंदिर के नजदीक जंगल में एक युवक और युवती गए थे. दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं. उन्होंने अपनी बाइक जंगल से कुछ दूरी पर खड़ी की थी.

पुलिस के मुताबिक, बाइक देखकर स्वरूपुर निवासी सुगेन्द्र कुमार, सरायबरोलिया निवासी बेचैन जाटव और छोटे जाटव समेत 6-7 युवक वहां पहुंच गए. आरोप है कि जंगल में प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पाकर घेर लिया.

यूपी के बदायूं में बिहार के जमुई जैसी घटना सामने आई है। 6-7 युवकों ने जंगल में प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पाकर घेर लिया। दोनों को दौड़ाकर उनके साथ मारपीट की। फिर लड़की से छेड़छाड़ करने लगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डरे-सहमे प्रेमी-प्रेमिका ने छोड़ देने की मिन्नतें की, लेकिन आरोपी नहीं माने।… pic.twitter.com/p1ufRSdCfS

— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) September 25, 2026

दोनों को दौड़ाकर उनके साथ मारपीट की. फिर लड़की से छेड़छाड़ करने लगे, डरे-सहमे प्रेमी-प्रेमिका ने छोड़ देने की मिन्नतें की, लेकिन आरोपी नहीं माने, दोनों का वीडियो बनाते रहे और 1,500 रुपए भी छीन लिए.

वीडियो में आरोपी शोर मचाते और युवक-युवती के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. करीब आधे घंटे बाद कुछ राहगीरों के वहां पहुंचने पर आरोपी दोनों को छोड़कर भाग गए.

आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

गुरुवार शाम आरोपियों ने कथित तौर पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की बाइक के नंबर के आधार पर उसकी पहचान की. पूछताछ में पता चला कि युवक संभल जिले का रहने वाला है, जबकि युवती उघैती क्षेत्र की निवासी है.

पुलिस ने दोनों से लिखित शिकायत ली और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की. गुरुवार रात सरायबरोलिया गांव के जंगल से सुगेन्द्र कुमार, बेचैन जाटव और छोटे जाटव को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं.

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जानकारी हुई. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *