Quick Samachar: आज के समय में लोग अपने घर की बालकनी और छत पर कई तरह के फल, फूल, सब्जियां और हरेभरे पौधे लगाते हैं। अगर आपको भी बागवानी का शौक है, तो घर पर ही बरसात के मौसम में कई तरह की ताजी और केमिकलफ्री सब्जियां उगा सकते हैं। इन सब्जियों के बुवाई का सबसे अच्छा समय मानसून शुरू होने के पहले का समय माना जाता है। इस मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधों की वृद्धि तेजी से होती है। आइए जानते हैं बरसात के मौसम में कौनकौन सी सब्जियां आप गमले में उगा सकते हैं।

1 भिंडी

मानसून से पहले आप भिंडी भी गमले में उगा सकते हैं। यह ऐसी सब्जी है जो गर्म और नम दोनों मौसम में खूब फलतीफूलती है। इसे ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती। एक गहरे गमले में जैविक खाद मिली हुई भुरभुरी मिट्टी डालकर उसमें बीज बो दें। इसे ऐसी जगह रखें जहां 56 घंटे की धूप मिल सके। बुवाई के लगभग 45 से 60 दिनों बाद भिंडी की तुड़ाई शुरू हो सकती है।

2 लौकी

लौकी भी बरसात के मौसम में खूब फलतीफूलती है। यह बेल वाली सब्जी है, जिसे उगाने के लिए बड़े गमले का इस्तेमाल करें। बेल को फैलने के लिए जाली या रस्सी का सहारा दे सकते हैं। वहीं, मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाने से पौधे की वृद्धि तेजी से होती है। नियमित पानी व धूप मिलने पर लौकी के पौधे में कुछ ही हफ्तों में फूल व फल आने शुरू हो जाते हैं।

3 हरी मिर्च

बरसात के मौसम में आप हरी मिर्च की भी खेती कर सकते हैं। इसे आप छोटे गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए 1012 इंच का गमला लें और मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर पौधा लगा दें। इस पौधे के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और नियमित कुछ घंटे की धूप जरूरी है। सही देखभाल करने पर लगभग दो महीने में मिर्चियां तोड़ने लायक हो जाती हैं।

4 करेला

करेला भी आप गमले में आसानी से उगा सकते हैं। मानसून में यह अच्छी पैदावार देने वाली सब्जियों में से एक है। करेले के पौधे या बीज को 15 इंच के गमले में लगाना चाहिए। इसके लिए मिट्टी में जैविक खाद मिलाना बेहतर माना जाता है। वहीं, पौधे को ऊपर चढ़ने के लिए सहारा देना भी जरूरी होता है। सही देखभाल करने पर करेले के फल 50 से 60 दिनों में तोड़ने लायक हो जाते हैं। इसके साथ ही यह लंबे समय तक फल देने वाला पौधा है।

5 तोरई

बरसात के मौसम में तोरई की भी अच्छी पैदावार होती है। इसे आप छत, आंगन या बालकनी में आसानी से गमले में उगा सकते हैं। यह बेल वाली सब्जी गर्म और नम मौसम में तेजी से बढ़ती है। इस पौधे को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। 50 से 70 दिनों बाद तोरई की तुड़ाई शुरू हो सकती है। एक बार फल आना शुरू हो जाए तो कई हफ्तों तक लगातार ताजी तोरई मिलती रहती है।