बरेली में आंधीबारिश बनी काल! चारा डालने गई थी गणेशी, भरभराकर गिरी दीवार और मौत​

बरेली में आंधीबारिश बनी काल! चारा डालने गई थी गणेशी, भरभराकर गिरी दीवार और मौत​

उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया. इसी दौरान सीबीगंज क्षेत्र के बल्लाकोठा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर की दीवार अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई. महिला की मौत की खबर से पूरे गांव में भी मातम का माहौल है.

दरअसल, बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के बल्लाकोठा गांव निवासी कृष्णपाल मेहनतमजदूरी करके अपने परिवार का पालनपोषण करते हैं. गुरुवार सुबह उनकी पत्नी गणेशी घर के कामकाज में लगी थीं. इसी दौरान वह पशुओं को चारा डालने के लिए गई थीं. तभी तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई. मौसम खराब होने के बीच घर की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. गणेशी दीवार की चपेट में आ गईं और मलबे के नीचे दब गईं.

तेज आंधी के बीच अचानक गिरी दीवार

दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक गणेशी की मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों के मुताबिक, गणेशी परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाती थीं.

उनकी मौत के बाद परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. मृतका के तीन बच्चे हैं. इनमें दो बेटे और एक बेटी हैं. मां की मौत के बाद बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है. गांव में हादसे की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, हादसे की सूचना सीबीगंज थाना पुलिस और प्रशासन को भी दी गई.

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

सूचना मिलने के बाद सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची. उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

गुरुवार सुबह से ही बरेली में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है. मौसम खराब होने के कारण कई जगह पेड़ और दूसरी चीजों के नुकसान की भी जानकारी सामने आई है. इसी बीच बल्लाकोठा गांव में दीवार गिरने से महिला की जान चली गई.

हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. सबसे ज्यादा चिंता अब महिला के तीन बच्चों को लेकर है. अचानक हुई इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *