बरेली में परचम कुशाई के साथ आला हजरत के उर्स का आगाज 

बरेली में परचम कुशाई के साथ आला हजरत के उर्स का आगाज 
बरेली में परचम कुशाई के साथ आला हजरत के उर्स का आगाज 

बरेली, अमृत विचार। बरेली में परचम कुशाई के साथ आला हजरत के तीन रोजा उर्से रजवी का आगाज हो गया। आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के यहां से परचम का जुलूस दरगाह पहुंचा। दरगाह से जुलूस इस्लामिया मैदान आया। इस्लामिया के मेन गेट पर परचम लहराया गया। इसी के साथ आला हजरत का 108वां उर्स शुरू हो गया।

दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी सदारत में उर्से रजवी मनाया जा रहा है। सज्जादानशीन ने ठिरिया निजावत खान और रहपुरा चौधरी से हरीझंडी दिखाकर परचम के जुलूस रवाना किए। शाम को आजमनगर से जुलूस निकला। इसके अलावा दिनभर दरगाह पर चादरों के जुलूस पहुंचते रहे।

दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्से रजवी शानो शौकत के साथ मनाया जा रहा है। रजाकरों की टीम जायरीन की सेवा में लगी है। पुलिसप्रशासन का भी भरपूर सहयोग है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सभी व्यवस्थाएं पुख्ता हैं।

उधर, मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा में दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन मुफ्ती असजद रजा कादरी की सरपरस्ती में उर्स मनाया जा रहा है। जमात रजाएमुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान हसन खानसलमान मियां और महासचिव फरमान हसन खान की निगरानी में उर्स मनाया जा रहा है। जमात के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि उर्स में जायरीन पहुंच रहे हैं। शुक्रवार की रात को उलमाएकराम की तकरीर होंगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *