बरेली में पार्क की जमीन पर बनी कामधेनु गौशाला पर चलेगा बुलडोजर… BDA की कार्रवाई आज; भारी पुलिस बल तैनात

बरेली में पार्क की जमीन पर बनी कामधेनु गौशाला पर चलेगा बुलडोजर… BDA की कार्रवाई आज; भारी पुलिस बल तैनात

Bareilly Kamdhenu Gaushala: यूपी के बरेली जिले में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मौलाना नगर स्थित कामधेनु गौशाला पर आज बुलडोजर चलाने की तैयारी है. कार्रवाई को लेकर सुबह से ही इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी की एक कंपनी तैनात कर दी गई. मौके पर सीओ सिटी आशुतोष शिवम, प्रेमनगर थाना प्रभारी और भारी पुलिस मौजूद है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बरेली विकास प्राधिकरण की टीम का इंतजार किया जा रहा है.

बरेली में पार्क की जमीन पर बनी कामधेनु गौशाला पर चलेगा बुलडोजर… BDA की कार्रवाई आज; भारी पुलिस बल तैनात

स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी समय पहले शिकायत की गई थी कि कामधेनु गौशाला पार्क के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर बनाई गई है. शिकायत के बाद मामले की जांच हुई और इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया. अब बीडीए की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकती है.

भारी पुलिस बल तैनात

सुबह से ही गौशाला के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह के विरोध या कानूनव्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इलाके के कुछ रास्तों पर ट्रैफिक भी रोका गया है ताकि कार्रवाई के दौरान कोई परेशानी न हो.

गौशाला का मुख्य गेट अंदर से बंद है. अभी तक अंदर मौजूद लोगों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी.

कितनी जमीन पर बनी है गौशाला?

जानकारी के मुताबिक, करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी इस गौशाला में 10 से 12 गोवंश रखे जाते हैं. गौशाला के बाहर कामधेनु सेवा ट्रस्ट का बोर्ड लगा हुआ है, जिस पर संजीव गौड़ की तस्वीर भी लगी है. आसपास के लोग गौशाला के संचालन के लिए समयसमय पर आर्थिक सहयोग और चंदा भी देते रहे हैं.

वहीं शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पार्क की जमीन पर कब्जा कर गौशाला का संचालन किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक भूमि का उपयोग प्रभावित हो रहा है. इसी शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है.

अब सभी की नजर बरेली विकास प्राधिकरण की टीम पर टिकी है. टीम के मौके पर पहुंचते ही बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है. प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है. यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *