बरेली मौसम : ‘हॉट एंड ह्यूमिड’ का येलो अलर्ट, जानें कब मिलेगी उमस से राहत

बरेली मौसम : ‘हॉट एंड ह्यूमिड’ का येलो अलर्ट, जानें कब मिलेगी उमस से राहत
बरेली मौसम : ‘हॉट एंड ह्यूमिड’ का येलो अलर्ट, जानें कब मिलेगी उमस से राहत

बरेली, अमृत विचार। मौसम विभाग ने बुधवार को बरेली में ”हॉट एंड ह्यूमिड” का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार जिले में दिनभर तेज धूप के साथ हवा में नमी अधिक रहने से लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी का एहसास होगा। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उमस की वजह से पसीना अधिक आएगा और गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। जिले के कुछ हिस्सों में गरजचमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद 17 से 19 जुलाई के बीच बादल छाए रहने और रुकरुक कर बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने के साथ अधिकतम तापमान में धीरेधीरे गिरावट आएगी और सप्ताह के आखिर तक तापमान भारी बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 32 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अब तक औसत बारिश कम
मौसम विभाग 1 जुलाई से लेकर अब तक महज 198.3 मिमी बारिश दर्ज की है। जबकि बीते सालों के मुकाबले इस अवधि तक औसत बारिश 217.7 मिमी होती रही है। जुलाई में बारिश में आई इस कमी की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *