बलियाअयोध्या समेत 6 जिलों में नए जिलाध्यक्ष, मथुरा में कार्यकारिणी भंग; 2027 से पहले सपा का बड़ा दांव​

बलियाअयोध्या समेत 6 जिलों में नए जिलाध्यक्ष, मथुरा में कार्यकारिणी भंग; 2027 से पहले सपा का बड़ा दांव​

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी एक्शन में है. अभी कुछ दिन पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से बूथ पर काम शुरू कर देने का आह्वान किया था. वहीं अब विभिन्न जिलों की कार्यकारिणी में बड़ी सर्जरी कर डाली है. बुधवार को अखिलेश यादव ने बलिया, अयोध्या, गौतमबुद्ध नगर समेत छह जिलों में जिलाध्यक्ष बदल दिए. वहीं मथुरा में जिला कार्यकारिणी भंग कर दी.

अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम की ओर से जारी प्रेसनोट के मुताबिक अब बलिया में सुनील कुमार मौर्य को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं बांदा में उमेश मोहल्ला, अयोध्या में जय सिंह, पीलीभीत में धर्मेश गंगवार, उन्नाव में जयचंद विमल और गौतमबुद्ध नगर में इन्द्र प्रधान को कमान सौंपी गई है. समाजवादी पार्टी ने संगठन में यह बदलाव आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए की है.

जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ नियुक्ति

सपा सुप्रीमो ने नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय कर दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि यह समय ऑफिस या घर में बैठने का नहीं, बल्कि जनता के बीच अधिक से अधिक समय गुजारने का है. जनता को पार्टी की नीतियों से अपडेट करना है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। खासतौर पर हरेक युवा को पार्टी से जोड़ने की बात कही गई है. गौतमबुद्ध नगर में जिम्मेदारी और जवाबदेही की वजह से ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी को हटाकर उनकी जगह इन्द्र प्रधान को नया जिलाध्यक्ष बना गया है.

मथुरा में होगी बड़ी सर्जरी

सपा सुप्रीमो ने मथुरा जिले की कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया है. माना जा रहा है कि यहां पार्टी संगठन में बड़ी सर्जरी होने वाली है. बुधवार की शाम को जारी लिस्ट में इस जिले के लिए किसी को जिलाध्यक्ष नामित नहीं किया गया. इस जिले की महानगर कार्यकारिणी, फ्रन्टल संगठनों के समस्त जिलाध्यक्ष समेत फ्रन्टल संगठनों की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया है. पार्टी संगठन में इस अचानक बदलाव को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *