बस पर 27000 का चालान, नशे में ड्राइवर… कहने पर भी नहीं रोकी; आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे बस हादसे की कहानी​

बस पर 27000 का चालान, नशे में ड्राइवर… कहने पर भी नहीं रोकी; आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे बस हादसे की कहानी​

Agra Expressway Accident: लखनऊ के पारा इलाके में सोमवार सुबह एक भीषण बस हादसा हो गया. यहां आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई. हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे का शिकार हुई बस बिहार में रजिस्टर्ड है और उसके मालिक का नाम टुनटुन शाह है.

बस के खिलाफ पहले से ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर 5 चालान दर्ज थे. इन चालानों की कुल राशि करीब 27,000 रुपये बताई जा रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हादसे के बाद यात्रियों ने बस ड्राइवर पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का गंभीर आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि बस राजस्थान के भिवानी से बिहार के छपरा जा रही थी. बस में करीब 53 यात्री सवार थे. हादसा इतना भीषण था कि बस पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई. कई यात्री बस के अंदर फंस गए.

ड्राइवर ने बस चलाने से पहले ही शराब पी रखी थी

सूचना मिलते ही पुलिस और राहतबचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों ने ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर ने बस चलाने से पहले ही शराब पी रखी थी. इतना ही नहीं, रास्ते में भी वह शराब पीता रहा. जब यात्रियों ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने उन्हें रास्ते में उतारने तक की धमकी दे डाली.

यात्रियों के मुताबिक, रात होने और रास्ते में फंसने के डर से वे ज्यादा विरोध नहीं कर सके. यात्रियों ने ड्राइवर की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है. हालांकि, ड्राइवर के शराब के नशे में होने और हादसे की असल वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. हादसे के घायलों को लोकबंधु अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. इनमें कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

लोकबंधु अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. वहीं डॉक्टरों की टीमें लगातार घायलों के उपचार में जुटी हुई हैं. लखनऊ के जिलाधिकारी और मंडलायुक्त समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. अधिकारियों की ओर से डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है. साथ ही गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं.

गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. सवाल यह है कि जिस बस पर पहले से इतने चालान दर्ज थे, वह बेखौफ सड़कों पर कैसे दौड़ रही थी? क्या परिवहन विभाग ने इन चालानों के बावजूद बस के संचालन पर कोई कार्रवाई नहीं की? क्या नियमों की अनदेखी पर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी? आखिर परिवहन विभाग की इस कथित लापरवाही का खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर क्यों भुगतना पड़ा?

वहीं जांच के बाद ही ये भी साफ हो पाएगा कि बस ड्राइवर शराब के नशे में था या नहीं. साथ ही यात्रियों की शिकायतों के बावजूद बस को आगे क्यों चलने दिया गया? फिलहाल, हादसे ने एक बार फिर यात्री सुरक्षा और सड़क पर लापरवाही के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब जरूरत है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *