बहन की पसंद की शादी से खफा भाई, जीजा की हत्या के आरोप में 5 के खिलाफ मामला दर्ज..

बहन की पसंद की शादी से खफा भाई, जीजा की हत्या के आरोप में 5 के खिलाफ मामला दर्ज..
बहन की पसंद की शादी से खफा भाई, जीजा की हत्या के आरोप में 5 के खिलाफ मामला दर्ज..

प्रतापगढ़ जिले में 32 वर्षीय एक युवक की उसके घर के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी के भाई और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी…

यूपी केप्रतापगढ़ जिले में 32 वर्षीय एक युवक की उसके घर के पास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी के भाई और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव में हुई। सदर क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान राजू सिंह (32) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सिंह ने करीब एक साल पहले पटेल बिरादरी की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसका युवती के परिवार से विवाद था। गुप्ता ने कहा, ”युवक की उसके घर के पास सोमवार रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।”

अधिकारी ने बताया कि युवक परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजू सिंह की पत्नी के भाई पिंटू वर्मा, पिंटू के दोस्त तेज बहादुर वर्मा और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *