बहू से अवैध संबंध का आरोप! गिरिडीह में पिता ने बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला

बहू से अवैध संबंध का आरोप! गिरिडीह में पिता ने बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला
Featured Image

बहू से अवैध संबंध का आरोप! गिरिडीह में पिता ने बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि एक पिता ने अपनी प्रेमिका से अपने बेटे की शादी करवा दी. जब बेटे को सच्चाई का पता चला तो उसने पत्नी को तलाक दे दिया. इसके बाद गुस्साए पिता ने बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. यह मामला गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव का है.

बेटा सिराज अंसारी ने अपने पिता मदीश अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सिराज का आरोप है कि उसके पिता की एक महिला से नजदीकी थी और उसी महिला से उसकी शादी करवा दी गई. शादी के बाद जब सिराज को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो विवाद बढ़ गया. मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा.

पंचायत में तीन-चार बार बैठकें हुईं, लेकिन विवाद पूरी तरह सुलझ नहीं सका. आखिरकार सिराज ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया. तलाक के बाद जब बेटा घर पहुंचा तो उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी पिता की तलाश में है. इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आखिर पिता की कथित नजदीकियों की वजह से बेटे की शादी उसी महिला से क्यों करवाई गई और तलाक के बाद हमले तक कैसे पहुंच गया मामला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *