बाइक से जा रहा था, ऊपर गिर गया सूखा पेड़, मौके पर इंजीनियर की मौत… 1 महीने पहले हुई थी शादी​

बाइक से जा रहा था, ऊपर गिर गया सूखा पेड़, मौके पर इंजीनियर की मौत… 1 महीने पहले हुई थी शादी​

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नागोल इलाके से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बाइक चला रहे 29 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के ऊपर सड़क किनारे खड़ा एक विशाल सूखा पेड़ अचानक गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सबसे मार्मिक पहलू यह है कि युवक की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी. इस हृदयविदारक हादसे के बाद नवविवाहिता पत्नी और पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से आंध्र प्रदेश के डॉ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिले के राजोलू निवासी वी. साईकुमार हैदराबाद स्थित इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. वे पिछले चार महीनों से नागोलू के पास श्री वेंकटेश्वर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे और वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे.

बुधवार शाम करीब 5:30 बजे साईकुमार किसी काम से अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर निकले थे. वे रेडियल रोड से होते हुए थट्टी अन्नाराम और गौरेली की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे कुंटलूर स्थित जॉनसन स्कूल से आगे बढ़कर राजीव गृहकल्प के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़ा एक विशाल और पूरी तरह से सूखा पेड़ अचानक टूटकर सीधे बाइक चला रहे साईकुमार के ऊपर गिर पड़ा.

भारीभरकम पेड़ की चपेट में आने से साईकुमार के सिर में बेहद गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, बाइक की पिछली सीट पर बैठे उनके रिश्तेदार को मामूली चोटें आई हैं.

शादी के एक महीने बाद उजड़ा सुहाग, परिवार में छाया मातम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नागोलू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जानकारी जुटाई. पुलिस ने मृतक इंजीनियर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवा दिया है. साईकुमार की शादी को अभी सिर्फ एक महीना ही हुआ था. पति की आकस्मिक मृत्यु की खबर सुनते ही नवविवाहिता पत्नी बदहवास हो गईं और फूटफूटकर रोने लगीं. शादी की खुशियों के बीच अचानक आई इस त्रासदी से पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *