बागपत के किसान के साथ लंदन की लड़की की जमी जोड़ी, खेतों में ट्रैक्टर दौड़ाते दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

बागपत के किसान के साथ लंदन की लड़की की जमी जोड़ी, खेतों में ट्रैक्टर दौड़ाते दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
Featured Image

London Ki Lali Video: सोशल मीडिया पर ‘लंदन की लाली’ के नाम से मशहूर ब्रिटिश महिला का बागपत के एक गांव का वीडियो इंटरनेट पर घूम मचा रहा है. इस वीडियो में वह गन्ने के खेतों के बीच देसी स्टाइल में ट्रैक्टर चलाती हुई नजर आ रही हैं. उनके साथ यूट्यूबर ‘बिली’ भी काउबॉय कैप पहने बैठे दिख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे. यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.

British Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘लंदन की लाली’ खूब चर्चा में है. ‘लंदन की लाली’ एक ब्रिटिश महिला हैं. लाली ने हाल ही में एक पंजाबी गाने ‘सोहनी नी’ में एक्टिंग किया था. उनका एक वीडियो यूट्यूबर ‘बिली’ के साथ वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इनका ये देशी अंदाज लोगों को भी खूब भा रहा है. हालांकि, कमेंट बॉक्स में लोगों ने यूट्यूबर बिली के खूब मजे लिए हैं.

‘लंदन की लाली’ ने हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के प्रसिद्ध बाओली गांव में बिताए अपने 6 दिनों की खास यादों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया. वायरल हो रहे इस वीडियो में लाली गन्ने के खेतों के बीच एक देसी ट्रैक्टर को पूरी शान से चलाती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके साथ यूट्यूबर बिली नीली शर्ट और काउबॉय कैप पहने हुए उनके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं.

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे

इस वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ बज रहा है और कैप्शन में लिखा गया है कि जब लंदन की एक गोरी लड़की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भारतीय काउबॉय से दोस्ती कर लेती है, तो ऐसा नजारा देखने को मिलता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। गांव की जीवनशैली, स्थानीय लोगों के घरों में रुकना, खाट पर आराम करना और खेतों के बीच ट्रैक्टर चलाने के इस अनूठे अनुभव को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर लगातार लाइक्स की बाढ़ आ रही है।

लोगों का क्या रहा रिएक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद कमेंट बॉक्स में यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाओं ने इस पोस्ट को और भी ज्यादा चर्चित बना दिया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘अबे बिली, सबको सिंगल रहने का सपना दिखाकर तू ये क्या कर रहा है?’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘भाई लोग, ये भी हाथ से गया… अब कोई नया सिंगल मसीहा ढूंढना पड़ेगा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई आज आपने भी धोखा दे दिया, अब तो बस सलमान खान ही हमारे इकलौते सहारे बचे हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *