बागपत में बदमाशों का तांडव, गाड़ी से उतरते ही युवक पर बरसाई लाठियां; CCTV में कैद हुई वारदात​

बागपत में बदमाशों का तांडव, गाड़ी से उतरते ही युवक पर बरसाई लाठियां; CCTV में कैद हुई वारदात​

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां दिल्लीसहारनपुर हाईवे पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया. यह वारदात हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर की है. इस वारदात के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन यह सभी लोग युवक को बचाने के बजाय तमाशबीन बने रहे और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे.

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सीओ बड़ौत अंशु जैन के मुताबिक वायरल वीडियो सोमवार की दोपहर का है. इस वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान और धरपकड़ का काम शुरू कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक अपनी गाड़ी से उतरता है. इतने में लाठी डंडों से लैस करीब आधा दर्जन लोग उसे घेर लेते हैं. जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसके ऊपर हमला कर दिया.

अधमरे हालत में छोड़कर भागे बदमाश

अचानक हुए इस हमले में पीड़ित युवक जमीन पर गिर कर तड़पने लगता है. इसके बाद भी बदमाश उसके ऊपर हमला जारी रखते हैं. फिर आखिर में बदमाश उसे अधमरे हालत में छोड़कर फरार हो जाते हैं. इस मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन किसी ने हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई. बताया जा रहा है कि वारदात से चंद सेकंड पहले ही घटना स्थल से एक पुलिस जीप भी गुजरी थी.

वायरल वीडियो पर एक्शन में पुलिस

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दिल्लीसहारनपुर हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर का है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने हाईवे पर सुरक्षा और पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीओ बड़ौत अंशु जैन के मुताबिक अभी तक तहरीर तो नहीं मिली है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *