काठमांडू: नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच बुधवार तड़के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों झटके देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के मुगु जिले में आए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप 4.5 तीव्रता का था, जबकि दूसरा झटका 4.2 तीव्रता का दर्ज किया गया।

तीन घंटे के भीतर आए दो झटके
रिपोर्ट के मुताबिक, पहला भूकंप रात 1:51 बजे आया। इसके बाद दूसरा झटका सुबह 4:28 बजे महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र मुगु जिले में दर्ज किया गया।
फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, दोनों झटकों के बाद अभी तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
पहले से बाढ़ की मार झेल रहा नेपाल
नेपाल इस समय हालिया बाढ़ और मलबे से हुई भारी तबाही से उबरने की कोशिश कर रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अगस्त में नेपालचीन सीमा के पास ग्लेशियर ढहने से आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया था।
Related Posts
चित्रक में है चीते से भी तेज़ गुण, शरीर में आयी कमजोरी को दूर करने में चित्रक से बेहतर कोई और औषधि नहीं है
चित्रकः कटुकः पाके वहनिकृत पाचनो लघु:।रुक्षोष्णो ग्रहणी कुष्ठशोथार्श्:कृमि कासनुत्।।वातश्लेष्महरो ग्राही वातार्थ: श्लेष्मपितहृत।।भा.प्र.।।➡ चित्रक (Rore colour leadwort) : सामान्य नाम ➡…
नर्स की दर्दनाक कहानी, कानपुर में अस्पताल संचालक मामा-भांजे ने किया गैंगरेप
कानपुर: घाटमपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने अस्पताल संचालक और उसके भांजे पर गैंगरेप, अश्लील…
खाने में नहीं आता रेस्टोरेंट जैसा स्वाद? तड़का लगाते वक्त न करें ये गलती
Cooking Mistakes: खाना बनाते वक्त क्या आप भी कड़ाही में सबसे पहले मसाले डालते हैं? अगर हां, तो शायद आप…