बाबा रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक हुक्का बनाने का तरीका, कहा इसे पीने से खुल जाएगी बंद नाक, खांसी में मिलेगा आराम

बाबा रामदेव ने बताया आयुर्वेदिक हुक्का बनाने का तरीका, कहा इसे पीने से खुल जाएगी बंद नाक, खांसी में मिलेगा आराम
baba ramdev

आजकल ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्का युवाओं के बीच काफी चर्चा में हैं. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट इन्हें सेहत के लिए बेहद हानिकारक बताते हैं. ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्का पीने से फेफड़ों को नुकसान हो सकता है, साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है. इसी बीच बाबा रामदेव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने आयुर्वेदिक हुक्के बारे में बताया है. रामदेव कहते हैं कि ये हुक्का आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्वामी रामदेव एक महिला को हुक्का पिला रहे हैं. वायरल वीडियो में स्वामी रामदेव हुक्का पीने के लिए कहते हुए कह रहे है कि इस स्वामी रामदेव ने कौन सा नया हुक्का बार शुरू कर दिया, देखो ये इधर से जल रहा है, ये क्या है ये नाक से निकल रहा है पूरा, धुआं निकल रहा है. इसमें कई सारी जड़ी बूटियां हैं.

चाहिए होंगी ये चीजें

आयुर्वेदिक हुक्का बनाने के लिए रामदेव एक चुटकी मुलेठी, एक चुटकी हल्दी, एक चुटकी राई, थोड़ा गाय का घी, काकड़ा सिंगी और देसी कपूर जैसी चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

कैसे तैयार करें देसी हुक्का?

बाबा रामदेव कहते हैं, आयुर्वेदिक हुक्का बनाने के लिए मुलेठी को थोड़ा कूटकर उसमें गाय का घी मिलाया जाता है. इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी और राई को डालें. अब, हुक्के की प्लेट पर कपूर डालकर जलाएं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आखिर में इसके ऊपर काकड़ा सिंगी डाल दें.

बाबा रामदेव बताते हैं, इन सभी चीजों को हुक्के के जरिए लेने से बंद नाक को खोलने और खांसी की परेशानी में आराम पाने में मदद मिल सकती है. साथ ही वात-पित्त-कफ त्रिदोष में भी राहत मिल सकती है.

यहां देखें वीडियो-

वात-पित्त-कफ़ त्रिदोष व सभी जेनेटिक डिजीज को जड़ से कैसे मिटाएं?#Smoke #nasya #BP #Asthama #basti #jalneti pic.twitter.com/1L2u4fwQbW — स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) September 11, 2026

बाबा रामदेव कहते हैं, ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग केमिकल्स और तंबाकू सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में इन चीजों से बचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *