बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स

बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स

How To Stay Healthy During Rainy Season: बारिश के मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस दौरान सर्दीखांसी, जुकाम, फ्लू और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। ये फूड्स इम्यूनिटी बढ़ाने के साथसाथ वायरल संक्रमण के जोखिम को कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।

बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स

वायरल इंफेक्शन से बचाव में कारगर हैं ये विटामिन C फूड्स

  • आंवला खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है

वायरल इंफेक्शन से बचाव में बताया गया है। आयुर्वेद में आंवला को सुपरफूड माना गया है। इसमें किसी भी अन्य खट्टे फल की तुलना में 20 गुना अधिक विटामिन सी होता है। मानसून में रोजाना एक आंवला खाने या इसका जूस पीने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है।

  • अमरूद पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है

अक्सर लोग सोचते हैं कि केवल खट्टे फलों में ही विटामिन सी होता है, लेकिन अमरूद में संतरे से भी कहीं ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मानसून के दौरान होने वाली पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।

  • नींबू, संतरा, मौसमी संक्रमण से करता बचाव

नींबू, संतरा, मौसमी और चकोतरा विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं। सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना या दिन में एक संतरा खाना आपकी विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकता है। ये फल न सिर्फ संक्रमण से लड़ते हैं बल्कि पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखते हैं।

  • शिमला मिर्च विटामिन C का भंडार हैं

सब्जियों में हरी, पीली और लाल शिमला मिर्च विटामिन सी का भंडार हैं। खासतौर पर लाल शिमला मिर्च में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसे आप सलाद, सूप या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।

  • कीवी पोषक तत्वों का पावरहाउस है

कीवी एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों का पावरहाउस है। एक छोटे कीवी में ही आपकी दिनभर की जरूरत का विटामिन सी मिल जाता है। यह शरीर में सूजन को कम करता है और से बचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *