बिहार में एक और कांड… किशनगंज में युवती से सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक को दबोचा

बिहार में एक और कांड… किशनगंज में युवती से सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक को दबोचा
Featured Image

किशनगंज में युवती से मारपीट

Kishanganj Crime News: बिहार के किशनगंज जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास एक युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा घर में ले जाकर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक 21 साल के आरोपी युवक शहजाद को गिरफ्तार किया है.

यह वीडियो करीब चार से पांच महीने पुराना बताया जा रहा है. इसका वीडियो विचलित करने वाला है. इसलिए हम वीडियो शेयर नहीं कर रहे हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जैसे ही यह सनसनीखेज मामला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के व्हाट्सएप तक पहुचां, महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत एक्शन मोड में आते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष कुमार ने 24-25 सितंबर की देर रात करीब 12:30 बजे ही तकनीकी टीम को मामले की जांच में लगा दिया था.

कुल पांच मुख्य आरोपियों की पहचान

शुरुआती जांच में घटनास्थल की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने रात में ही एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया. पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण किया और वीडियो के आधार पर कुल पांच मुख्य आरोपियों की पहचान की, जिसमें से आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. शहजाद को जिले के दहीभात थाना इलाके के दिघलबैंक से गिरफ्तार किया गया है.

वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की रपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि इस घटना में शामिल आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहे हैं. पुलिस द्वारा पहचाने गए आरोपियों में अफसर उर्फ हती गुजरात में, जुबेर खान हरियाणा में, मिजान उर्फ सलमान कर्नाटक में और कामिल पंजाब में रह रहा है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने क्या बताया?

पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित युवती की भी पहचान कर ली है और उसके बयान दर्ज किए हैं. पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि वह अपनी एक सहेली से मिलने रेलवे स्टेशन गई हुई थी, तभी स्थानीय युवकों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया.

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वाले कोई भी माफी के हकदार नहीं हैं और इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *