बीवी ने गिफ्ट की Thar, उसी में पति ने कर दी हत्या… फिर नहर में फेंकी लाश, इस बात से हो गया था परेशान

बीवी ने गिफ्ट की Thar, उसी में पति ने कर दी हत्या… फिर नहर में फेंकी लाश, इस बात से हो गया था परेशान

Moradabad Crime News: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र से शुरू हुई लापता युवती की गुत्थी का पुलिस ने खौफनाक खुलासा किया है. हैदराबाद में लॉ की पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय अदीला रहमान की उसके ही पति गुलफाम अली ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने वारदात को अंजाम अपनी थार कार के अंदर दिया और पहचान छिपाने के लिए शव को उत्तराखंड के रुड़की स्थित नहर में फेंक दिया था.

बीवी ने गिफ्ट की Thar, उसी में पति ने कर दी हत्या… फिर नहर में फेंकी लाश, इस बात से हो गया था परेशान

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अदीला और गुलफाम ने इसी साल अप्रैल महीने में अजमेर शरीफ में प्रेम विवाह किया था और दोनों नोएडा में रह रहे थे. अदीला अपने पति गुलफाम के तमाम खर्चे खुद उठाती थी और उसने पति को एक महिंद्रा थार कार भी उपहार में दी थी. अदीला चाहती थी कि गुलफाम अपने परिजनों से सभी रिश्ते तोड़ ले, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था.

दिल्ली से मुरादाबाद आते समय रास्ते में मारी गोली

25 जून को अदीला परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद उसका परिजनों से संपर्क टूट गया. 29 जून को दिल्ली से मुरादाबाद आते समय जोया के पास हाइवे पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. गुस्से में आकर गुलफाम ने गाड़ी रोककर थार के अंदर ही तमंचे से अदीला की कनपटी पर गोली मार दी. हत्या के बाद आरोपी शव को कार में रखकर रुड़की ले गया और मंगलौर क्षेत्र स्थित नहर में फेंक दिया.

पुलिस को गुमराह करने सरेंडर कर गया जेल

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शातिराना चाल चली. पुलिस की नजरों से बचने के लिए गुलफाम रामपुर के एक पुराने आपराधिक मामले में कोर्ट के सामने सरेंडर कर जेल चला गया. 4 जुलाई को रुड़की के मंगलौर में नहर से अदीला का शव मिला था. 72 घंटे तक शिनाख्त न होने के कारण उत्तराखंड पुलिस ने नियमानुसार शव का लावारिस समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था.

SP सिटी का बयान और पुलिस रिमांड

मुरादाबाद के SP सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पहले गुमशुदगी और फिर परिजनों की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था. रामपुर जेल में बंद गुलफाम से कटघर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की पूरी बात कबूल कर ली. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने अदालत से आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल की है. आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त थार कार, हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *