बेकाबू थार ने न्यायिक अधिकारी की कार में मारी टक्कर, सिपाही को कुचलने का प्रयास

बेकाबू थार ने न्यायिक अधिकारी की कार में मारी टक्कर, सिपाही को कुचलने का प्रयास
बेकाबू थार ने न्यायिक अधिकारी की कार में मारी टक्कर, सिपाही को कुचलने का प्रयास

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: गोमतीनगर स्थित लोहिया चौराहे पर लाल सिग्नल पर रुकी अपर प्रधान न्यायाधीश बाराबंकी की कार में पीछे से बेकाबू थार जीप ने टक्कर मार दी। घटना देख ट्रैफिक सिपाही मदद के लिए दौड़ा। सिपाही ने थार को रोकने का इशारा किया। इसपर चालक ने सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी फर्राटा भरते हुए फरार हो गया। गोमतीनगर पुलिस ने कार चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

बाराबंकी के देवा रोड स्थित अभय नगर निवासी संतोष गुप्ता अपर प्रधान न्यायाधीश बाराबंकी श्रीकृष्ण कुमार की अर्टिका कार चलाते हैं। 10 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे वह अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार, उनकी पत्नी और बच्चों को लेकर कार से कैसरबाग से बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में फन मॉल से आगे लोहिया चौराहे पर सिग्नल लाल होने पर चालक ने कार रोक दी। इस दौरान पीछे से आई थार जीप ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी लोगों को तेज झटका लगा।

इसपर चालक संतोष नीचे उतरकर कार को देखने लगा। इस दौरान चौराहे पर खड़े ट्रैफिक सिपाही को न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने बुलाया। जब ट्रैफिक सिपाही ने थार सवार को रोकने का प्रयास किया। इसपर थार चालक ने फर्राटा भरते हुए तो सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर सिपाही किनारे कूदा। भागते समय ट्रैफिक सिपाही ने थार की पीछे से फोटो खींच ली।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फन मॉल चौकी प्रभारी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। चालक संतोष गुप्ता ने थार नंबर के आधार पर तहरीर दी। गोमतीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि फोटो में दिखाई दे रहे नंबर की मदद से थार जीप को ट्रेस किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *