बेगूसराय का होटल कांड: युवती को बंधक बनाकर किया था रेप, नेपाल भागने से पहले आरोपी अरेस्ट​

बेगूसराय का होटल कांड: युवती को बंधक बनाकर किया था रेप, नेपाल भागने से पहले आरोपी अरेस्ट​

Begusarai Crime News: बिहार के बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र स्थित ‘होटल ब्लू डायमंड’ में युवती के साथ चाकू की नोक पर अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म और बर्बरता से मारपीट करने के मामले में बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले का मुख्य आरोपी रोहित कुमार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. बेगूसराय SP मनीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी रोहित पुलिस से बचने के लिए समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में छुपा हुआ था और वहां से नेपाल भागने की फिराक में था. गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर बेगूसराय पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे समस्तीपुर से धर दबोचा.

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम आरोपी रोहित कुमार को अपनी गाड़ी में बैठाकर बेगूसराय ला रही थी, तभी उसने रास्ते में पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर दोबारा पकड़ लिया. गाड़ी से कूदने और भागने के दौरान आरोपी संतुलन बिगड़ने से गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने तुरंत घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस कस्टडी में उसका इलाज जारी है.

मोबाइल से मिले हैवानियत और मारपीट के वीडियो

SP मनीष ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 27 सितंबर को होटल ब्लू डायमंड के कमरे में युवती के साथ दरिंदगी की गई थी और आरोपी ने खुद मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार के पास से उसका वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिससे उसने घटना को अंजाम देते वक्त रिकॉर्डिंग की थी. मोबाइल में पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो और बेदर्दी से पिटाई के फुटेज पुलिस को मिले हैं, जो अदालत में अहम डिजिटल साक्ष्य बनेंगे.

दोनों आरोपी गिरफ्तार, कानून के शिकंजे में पूरा गिरोह

इस मामले में पीड़िता को बहलाफुसलाकर और डराधमकाकर होटल के कमरे तक पहुंचाने वाले दूसरे आरोपी विक्रम कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मुख्य आरोपी रोहित कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही इस हाईप्रोफाइल और संवेदनशील मामले के दोनों नामजद आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एसपी ने साफ किया है कि त्वरित कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *