
Girlfriend Gives Supari To Kill Boyfriend: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक ऐसा फिल्मी और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बडोवाला इलाके में एक बैंक कर्मचारी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने ऐसा पर्दाफाश किया है कि हर कोई हैरान है. प्यार में मिले धोखे और बेवफाई का बदला लेने के लिए सत्यम की एक्स-गर्लफ्रेंड मलिया रहमान ने खौफनाक साजिश रची और उसे रास्ते से हटाने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दे डाली. घटना 8 जुलाई की शाम की है, जब सत्यम अपनी स्कूटर से घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे जान से मारने की नीयत उस पर गोली चला दी थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया और गोली उसके पैर को छूकर निकल गई. इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शूटर को पैर में गोली मारकर दबोच लिया, जबकि मास्टरमाइंड एक्स-गर्लफ्रेंड मलिया रहमान और उसके सहयोगी मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
बैंक की नौकरी से शुरू हुई लव स्टोरी, फिर तकरार
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी मलिया रहमान ने चौंकाने वाले खुलासे किए. मलिया ने बताया कि साल 2020 से 2023 के दौरान वह हरिद्वार के उज्जीवन बैंक में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात सत्यम कुमार से हुई और दोनों में प्यार हो गया. साल 2023 में घरवालों के दबाव में मलिया की शादी सहारनपुर में हो गई और उसने बैंक की नौकरी भी बदल ली. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, शादी के बाद भी सत्यम के लगातार संपर्क में रहने के कारण उसका घर टूट गया और वह वापस अपने मायके आ गई. इसके बाद साल 2025 में सत्यम भी देहरादून आ गया और शादी का झांसा देकर उससे संपर्क में रहा, लेकिन फरवरी 2026 में सत्यम ने किसी और लड़की से सगाई कर ली और मलिया से बातचीत बंद कर दी. और सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया था.
5 लाख की सुपारी, शूटरों से कर दिया कांड
सत्यम की इस बेवफाई और मानसिक-आर्थिक प्रताड़ना से टूट चुकी मलिया ने उसे खत्म करने का प्लान बना डाला. अपने साथी मोहित के जरिए मलिया की मुलाकात हरिद्वार के हिस्ट्रीशीटर और पूर्व में जेल जा चुके बदमाश अंकित चौहान से हुई. मलिया ने सत्यम की हत्या के लिए 5 लाख रुपये में सौदा तय किया और 1.20 लाख रुपये एडवांस भी दे दिए. साथ ही सत्यम की फोटो और उसका ऑफिस भी दिखा दिया. तय योजना के तहत 8 जुलाई की शाम को शूटरों ने बडोवाला इलाके में सत्यम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, हालांकि गनीमत रही कि गोली उसे छूकर निकल गई और उसकी जान बच गई.
पकड़ा गया शूटर, बेखौफ अंदाज में बोली महिला
घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने जब छानबीन की, तो शुक्रवार रात पटेल नगर पुलिस की टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की. बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में शूटर अंकित चौहान के पैर में गोली लग गई और वह पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड मलिया रहमान और मोहित को भी दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने मलिया ने बेहद बेखौफ अंदाज में कबूल किया कि सत्यम ने उसे बर्बाद कर दिया था और पुलिस में सुनवाई न होने पर उसने खुद उसे गोली चलवाने का कदम उठाया.