मुंबई। वीकएंड के बाद सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने सोमवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ₹4.44 करोड़ कमाए। फिल्म का चार दिनों का कुल कलेक्शन ₹38.04 करोड़ हो गया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार को ₹8 करोड़, शनिवार को ₹11.25 करोड़ और रविवार को ₹14.35 करोड़ का कारोबार किया था। सोमवार की कमाई वीकएंड के मुकाबले काफी कम रही।
वहीं ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ ने सोमवार को खबर लिखे जाने तक ₹1.49 करोड़ कमाए और इसका कुल भारतीय कलेक्शन ₹23.94 करोड़ पहुंच गया। फिल्म ने पहले तीन दिनों में क्रमश ₹7.25 करोड़, ₹7.65 करोड़ और ₹7.55 करोड़ कमाए थे।
दूसरी ओर, ‘द पैराडाइज’ ने सोमवार को शुरुआती आंकड़ों में ₹4.17 करोड़ का कारोबार किया। स्पेशल शोज समेत फिल्म का कुल कलेक्शन ₹96.27 करोड़ बताया गया है।
‘हनुमान अंश’ की बात करें तो यह नई रिलीज फिल्मों के बीच भी मजबूत प्रदर्शन करती रही। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उपलब्ध ताजा रिपोर्टों के अनुसार फिल्म 52वें दिन ₹9 करोड़ की कमाई के बाद भारत में ₹307.03 करोड़ नेट और दुनिया भर में करीब ₹401.20 करोड़ तक पहुंच गई थी।