प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में हैं. वे राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर 16 से 17 नवंबर तक वहां रहेंगे. 17 नवंबर को वे 23वें आसियानभारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे, जिनकी मेजबानी फिलीपींस कर रहा है. आसियान का पूरा नाम Association of Southeast Asian Nations है. यह दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन है. जिसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक में हुई थी.

आसियान का मकसद दक्षिणपूर्व एशिया में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वर्तमान में 11 देश आसियान का हिस्सा हैं. इनमें ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोरलेस्ते और वियतनाम शामिल हैं, लेकिन इसके सदस्य देशों में भारत नहीं है. अब सवाल है कि भारत आसियान का हिस्सा क्यों हैं और इसकी समिट में हिस्सा लेता है.
भारत क्यों नहीं ASEAN का सदस्य?
आसियान की सदस्यता का नियम सीधा है. संगठन के चार्टर के अनुसार सदस्य वही देश बन सकता है जो दक्षिणपूर्व एशिया में हो और जिसे सभी मौजूदा सदस्यों की मंजूरी मिले. भारत भौगोलिक रूप से दक्षिण एशिया में आता है, इसलिए वह इस श्रेणी में नहीं आता.
आसियान की स्थापना 1967 में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड ने की थी. उस दौर में भारत गुटनिरपेक्ष नीति पर चल रहा था और उसकी अर्थव्यवस्था कमजोर थी. दोनों पक्षों में संपर्क सीमित रहा. अब संगठन में 11 देश हैं.
आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक में हुई थी.
सदस्य नहीं तो फिर डायलॉग पार्टनर कैसे बना भारत?
बदलाव की शुरुआत 1991 में आर्थिक उदारीकरण और ‘लुक ईस्ट’ नीति के साथ हुई. भारत ने 1992 में आसियान का सेक्टोरल डायलॉग पार्टनर बनकर शुरुआत की, और 1995 में उसे पूर्ण डायलॉग पार्टनर का दर्जा मिला. 2002 से दोनों के बीच हर साल शिखर सम्मेलन होता है. भारत 2005 में ईस्ट एशिया समिट का संस्थापक सदस्य भी बना.
2010 में वस्तुओं के व्यापार पर मुक्त व्यापार समझौता लागू हुआ. 2014 में मोदी सरकार ने लुक ईस्ट को एक्ट ईस्ट नीति में बदला और 2022 में रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया.
आसियान समिट के लिए पीएम मोदी इंडोनेशिया की राजधानी मनीला पहुंचे. फोटो: PTI
सदस्य, डायलॉग पार्टनर और ऑब्जर्वर में क्या फर्क है?
- सदस्य: दक्षिणपूर्व एशिया के देश, जो संगठन के फैसलों में हिस्सेदार होते हैं, बारीबारी से अध्यक्षता संभालते हैं और चार्टर के नियमों से बंधे रहते हैं.
- डायलॉग पार्टनर: बाहरी देश या समूह, जैसे भारत, अमेरिका, चीन, जापान, रूस और यूरोपीय संघ. ये व्यापार, सुरक्षा और संपर्क जैसे मुद्दों पर आसियान के साथ नियमित बातचीत और सहयोग करते हैं, लेकिन संगठन के फैसलों में वोट नहीं देते.
- ऑब्जर्वर: सबसे हल्का दर्जा. ऐसे देश की बैठकों में सीमित भागीदारी होती है. फिलहाल पापुआ न्यू गिनी इस श्रेणी में है.
भारत सदस्य न होकर भी सीधे शिखर स्तर पर बात करने वाला साझेदार है. इस समिट में उसकी हैसियत और मजबूत है, क्योंकि वहां वह संस्थापक सदस्य के रूप में बराबरी से बैठता है.
इस साल एजेंडे में क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बातचीत में आसियान के साथ व्यापार समझौते की समीक्षा और हिंदप्रशांत में समुद्री सुरक्षा पर खास जोर रहेगा. मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस की ओर से आमंत्रित नेताओं के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगे. इस साल के आसियान शिखर सम्मेलन की थीम नेविगेटिंग द फ्यूचर रखी गई है.
पीएम मोदी के साथ फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और उनकी पत्नी लुईस. फोटो: PTI
भारत के लिए क्यों जरूरी है यह मंच?
आसियान भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में गिना जाता है. मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा से भारत को व्यापार घाटा कम करने और अपने सामान के लिए बेहतर पहुंच की उम्मीद है. साथ ही दक्षिण चीन सागर जैसे विवादित इलाकों में नौवहन की स्वतंत्रता भारत की रणनीतिक प्राथमिकता है, क्योंकि उसका बड़ा समुद्री व्यापार इन्हीं रास्तों से गुजरता है.
मेजबान फिलीपींस के साथ भारत के रिश्ते भी हाल के वर्षों में मजबूत हुए हैं. दोनों देशों के राजनयिक संबंध नवंबर 1949 में स्थापित हुए थे. पिछले साल इनके 75 साल पूरे होने पर मार्कोस भारत की राजकीय यात्रा पर आए थे. मोदी इससे पहले 2017 में आसियानभारत और ईस्ट एशिया समिट के लिए मनीला गए थे.