भिंडी से लेकर​​ बैंगन तक इन 8 चीज़ों को आप सालों से समझ रहे हैं सब्ज़ी वो असल में फल हैं

भिंडी से लेकर​​ बैंगन तक इन 8 चीज़ों को आप सालों से समझ रहे हैं सब्ज़ी वो असल में फल हैं

Vegetables that are actually fruits: हमारे भोजन में फल और सब्जियों का शामिल होना बेहद ज़रूरी है. हमारी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि ये बॉडी को न्यूट्रिशन देते हैं. इसीलिए, बीमार पड़ने पर भी डॉक्टर सबसे पहले फल और कुछ तरह की सब्ज़ी खाने की सलाह देते हैं.

healthy-fresh-rainbow-colored-fruits-and-vegetables-background-picture-id1208790371-002
nhlbi

हालांकि, कई बार इस बात को लेकर कंफ़्यूज़न रहता है कि हम जो खा रहे हैं वो फल है या सब्ज़ी? जी हां, ऐसा है. कई बार ऐसा होता है कि जिसे आप सब्ज़ी समझ कर खा रहे हैं, वो असल में फल होता है.

ऐसी एक नहीं बल्कि कई तरह की सब्जियां हैं, जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है कि वो फल हैं.

फल है या सब्ज़ी, कैसे पता चलेगा?

किसी पौधे पर लगे फूल की ओवरी से बनने वाले को फल कहते हैं. फलों में बीज होते हैं. तकनीकी रूप से, फल पौधे के बीज होते हैं जो फूलों के अंडाशय से उत्पन्न होते हैं. इसलिए, आप जो कुछ भी खाते हैं जिसमें बीज होते हैं वो वास्तव में एक फल है.

अब आप सोच रहे होंगे कि केले जैसे फलों में बीज नहीं होते, लेकिन एक बार फिर देखिए, फल के ठीक बीच में जो भूरे रंग के धब्बे होते हैं, वे इसके बीज होते हैं.

आइए अब जानते हैं उन फलों के बारे में जिन्हें हम सब्ज़ी समझकर खाते हैं-

1. कद्दू

कद्दू के अंदर बीज होते हैं, इसलिए तकनीकी रूप से कद्दू सब्जी नहीं फल है. इसे कच्चा और पका कर, दोनों तरह से खाया जाता है.

2. बैंगन

बैंगन भी उन सब्जियों में से एक हैं, जिन्हें गलत तरीके से सब्जी के रूप में बताया गया है. जबकि ये एक फल है, जो बहुत पौष्टिक होता है और विटामिन ए, सी और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर है.

3. करेला

स्वाद में कसेला लगने वाला करेला भी एक फल है. भले ही आप इसे पसंद करें या न करें. करेले विटामिन सी से भरपूर होते हैं और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.

4. भिंडी

भिंडी तो हम सभी खाते ही हैं. मगर भिंडी कोई सब्जी नहीं, बल्कि फल है. इसमें काफ़ी छोटे-छोटे बीच होते हैं. ये विटामिन और मैग्नीसियम भरपूर होती है, जिससे लोगों को पोषण मिलता है.

5. शिमला मिर्च

मिर्च भी वास्तव में यह फल है. ये तीखा फल वजन को बनाए रखने और बेहतर पाचन में बहुत हेल्प करता है. साथ ही, शिमला मिर्च एकमात्र ऐसी मिर्च है, जिसमें कैपसाइसिन नहीं होता, जो किसी भी मिर्च को तीखा बनाने के लिए ज़िम्मेदार होता है.

6. मटर

सर्दियों में तो मटर ख़ूब खाई जाती है. मगर ये भी सब्ज़ी नहीं, फल है. ये विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.

7. बींस

बीन्स को भी सब्जी नाम मानिए. क्योंकि, ये भी एक फल है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ये फल प्रोटीन से भरपूर है. डायबिटीज वाले लोगों को खासतौर से बीन्स को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है.

8. टमाटर

टमाटर भी असल में फल है. टमाटर विटामिन , पोटेशियम, लाइकोपीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है और इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *