भीख मांगने वाली के घर मिली नोटों से भरी 30 से ज्यादा बोरियां, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन, जानें क्या है मामला?​​​

भीख मांगने वाली के घर मिली नोटों से भरी 30 से ज्यादा बोरियां, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन, जानें क्या है मामला?​​​
Featured Image

कर्नाटक से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने पूरी उम्र भीख मांगकर गुज़ार दी और अब उसकी मौत के बाद घर से मिली नोटों की बोरियों ने सभी को चौंका दिया है. प्लास्टिक की बोरियों में 10, 20, 50 रुपये के हज़ारों नोट बरामद हुए. सभी को लगता रहा है कि वो महिला एक गरीब भिखारी है, लेकिन असल में वो निकली लखपति. उनके घर से इतना कैश मिला कि गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है मामला?

दरअसल, कर्नाटक के मांड्या जिले के गुथालू इलाके में रहने वाली हूर उन्निसा नाम की एक बुजुर्ग महिला अपनी बहन के साथ रहती थी और भीख मांगकर अपना जीवनयापन कर रही थी. दोनों बहनों ने शादी नहीं की थी. करीब 2 साल पहले हूर की बहन की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वो अकेली पड़ गई थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लंबे वक्त से बीमार चल रहीं हूर उन्निसा की रविवार को मौत हो गई, जिसके बाद वहां रहने वाले लोगों ने उनकी घर की तलाशी ली. उन्निसा के घर से 30 से ज्यादा कैश से भरी हुई बोरियां मिलीं, जिनके अंदर लाखों रुपये थे.

किसे सौंपे जाएंगे पैसे?

उन्निसा की मौत के बाद से अब तक बोरियों से मिले कैश में से 8-9 लाख रुपये गिने जा चुके हैं, जबकि 20 बोरियों की गिनती अभी भी बाकी है. उन्निसा के घर में मिले पैसों को फिलहाल गुथालू इलाके की एक मस्जिद ने अपनी कस्टडी में ले लिया है. उन्निसा के रिश्तेदारों को पैसों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है. बाकी 20 बोरियों की गिनती उनके रिश्तेदारों के सामने की जाएगी. इसके बाद इस बात का फैसला लिया जाएगा कि उन्निसा के जीवनभर की कमाई किसे सौंपी जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *