Quick Samachar: फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां दाखिल हुए एक 30 साल की महिला के पेट के अंदर डॉक्टरों को बालों का गुच्छा मिला. उस महिला को लंबे समय से भूख न लगना, उल्टी, मतली और डाइजेशन से जुड़ी कई दिक्कतें हो रही थी. कई बार भयंकर पेट दर्द तक का उसे सामना करना पड़ता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला इसे बिगड़े हुए पाचन तंत्र से जुड़ी हुई समस्या समझकर नजरअंदाज कर देती थी. वो थोड़ा सा भी कुछ खाती थी तो उसका पेट भारी महसूस होने लगता था.

इसके अलावा उसे कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती थी. इसके बाद उसने अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया. यहां जांच में डॉक्टरों ने उसके पेट के अंदर बालों का एक बड़ा गुच्छा पाया. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये क्या मामला है और कैसे बाल पेट के अंदर पहुंचे.
पेट के अंदर मिला बालों का गुच्छा
एक्सपर्ट कहते हैं कि महिला के पेट में बालों का गुच्छा उसकी अपनी गलती से बना था. दरअसल, ये एक नॉर्मल प्रॉब्लम नहीं है बल्कि एक बिगड़ी हुए मेंटल हेल्थ का मामला है. महिला की इस कंडीशन को ट्राइकोटिलोमेनिया कहते हैं जिसमें एक इंसान अपने ही बालों को नोचता था. अगर वो इन्हें खा जाता है तो वो सिचुएशन ट्राइकोफेगिया कहलाती है. इसमें मरीज अपने ही बालों को खाता है लेकिन पेट इन्हें पचा नहीं पाता है. इसलिए सालों से खाए गए बाल उसके पेट में एक जगह जमा होते गए और गुच्छा बन गए.
इसे कहते हैं रेपुन्जेल सिंड्रोम
मेडिकली इस कंडीशन को रेपुन्जेल सिंड्रोम पुकारा जाता है. ऐसा होने पर बालों का गुच्छा पेट से आगे बढ़कर आंतों तक फैल जाता है. अगर समय पर इसका ट्रीटमेंट न किया जाए तो कंडीशन जानलेवा इंफेक्शन तक पहुंच सकती है. महिला का इलाज डॉक्टर सलीम नाईक, डॉ. पुनीत धर और डॉ. जया अग्रवाल ने किया. ये सभी अमृता हॉस्पिटल के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी डिपार्टमेंट का हिस्सा हैं. सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने महिला के पेट से बड़े ड्राइकोबोजोआर को सफलतापूर्वक निकाल दिया.
एक्सपर्ट के मुताबिक भले ही ये मेंटल हेल्थ से जुड़ा मामला है लेकिन पेरेंट्स को बच्चों पर खास ध्यान देना चाहिए. इस बीमारी के मामले बहुत दुर्लभ होते हैं लेकिन अगर इसकी चपेट में कोई आ जाए तो जान भी जा सकती है.
हाल ही में यूपी के गोरखपुर में भी एक 7 साल की बच्ची से जुड़ा ऐसा ही मामला सामने आया था. डॉक्टर ने बताया कि अक्सर बच्चे अनजाने में कई ऐसी आदतें विकसित कर लेते हैं, जिन्हें परिवार वाले सामान्य समझकर नजर अंदाज कर देते हैं. लेकिन यही आदत आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है. इसलिए मातापिता को बच्चे का खास ध्यान रखना चाहिए.
💬 Comments (0)
Leave a Comment