भूल जाओ CNG की किचकिच, ये हैं 5 सबसे ज्यादा माइलेज वाली पेट्रोल कारें

भूल जाओ CNG की किचकिच, ये हैं 5 सबसे ज्यादा माइलेज वाली पेट्रोल कारें

1. मारुति विक्टोरिस मारुति विक्टोरिस इस समय भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार में शामिल है. इसमें 1.5 लीटर एटकिंसन साइकल पेट्रोल इंजन के साथ 80 एचपी की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दोनों मिलकर 116 एचपी की पावर देते हैं और ई सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आते हैं. कंपनी के मुताबिक इसका एआरएआई माइलेज 28.65 किमी प्रति लीटर है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 16.38 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है.

भूल जाओ CNG की किचकिच, ये हैं 5 सबसे ज्यादा माइलेज वाली पेट्रोल कारें

2. टोयोटा हाईराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. दोनों एसयूवी में 1.5 लीटर एटकिंसन साइकल पेट्रोल इंजन और 80 एचपी की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. कुल पावर आउटपुट 116 एचपी है और ई सीवीटी गियरबॉक्स मिलता है. इन दोनों का दावा किया गया एआरएआई माइलेज 27.97 किमी प्रति लीटर है. इनकी कीमत 16.63 लाख रुपये से 20.19 लाख रुपये तक जाती है.

3. होंडा सिटी ई:एचईवी अगर आप सेडान पसंद करते हैं तो होंडा सिटी ई:एचईवी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है. इसमें 1.5 लीटर एटकिंसन साइकल पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का हाइब्रिड सेटअप मिलता है. दोनों मिलकर 126 एचपी की पावर देते हैं और ई सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आते हैं. कंपनी के मुताबिक इसका एआरएआई माइलेज 27.26 किमी प्रति लीटर है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये है.

4. मारुति सेलेरियो मारुति सेलेरियो उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहते हैं. इसमें 1.0 लीटर तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 69 एचपी की पावर और 91 एनएम टॉर्क देता है. एएमटी वेरिएंट का एआरएआई माइलेज 26 किमी प्रति लीटर है, जबकि मैनुअल वेरिएंट 24.97 से 25.24 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपये से 6.73 लाख रुपये तक है.

5. मारुति स्विफ्ट मारुति स्विफ्ट में 1.2 लीटर तीन सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 एचपी की पावर और 112 एनएम टॉर्क देता है. इसका एएमटी वेरिएंट 25.75 किमी प्रति लीटर और मैनुअल वेरिएंट 24.8 किमी प्रति लीटर का एआरएआई माइलेज देता है. हल्के वजन की वजह से इसकी फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर मानी जाती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 8.65 लाख रुपये के बीच है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *