मखाने से बनाएं टेस्टी रेसिपीज़, शरीर को मिलेगा भरपूर कैल्शियम और पोषण

मखाने से बनाएं टेस्टी रेसिपीज़, शरीर को मिलेगा भरपूर कैल्शियम और पोषण

मखाना एक ऐसा फूड है जिसे डाइट में शामिल करके कैल्शियम समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जा सकते हैं. कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के साथ शरीर के कई जरूरी कामों के लिए भी अहम होता है. मखाने में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

मखाने में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है, जबकि शरीर के लिए जरूरी है. इसे हल्का भूनकर स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है. अगर आप मखाने को अलगअलग तरीके से डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इससे कई टेस्टी रेसिपीज़ भी बना सकते हैं. मखाने को दूध, दही, सब्जियों और दूसरी चीजों के साथ मिलाकर स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती हैं. आइए जानते हैं मखाने से बनने वाली कुछ आसान रेसिपीज़ और इन्हें बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

मखाने से बनाएं ये 4 टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज़

मखाना चाट

एक पैन में मखाने को हल्का कुरकुरा होने तक भून लें. ठंडा होने पर इन्हें एक कटोरी में डालें और इसमें बारीक कटा टमाटर, प्याज, खीरा और हरा धनिया मिलाएं. अब स्वाद के अनुसार नींबू का रस, भुना जीरा और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मखाने से कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स मिलते हैं, जबकि सब्जियां डाइट में दूसरे जरूरी पोषक तत्व जोड़ती हैं.

मखानादूध की खीर

एक पैन में थोड़े मखाने भूनकर हल्का दरदरा पीस लें. अब एक पैन में दूध गर्म करें और इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर पकाएं. गाढ़ा होने पर थोड़ा इलायची पाउडर और जरूरत के अनुसार गुड़ डालें. ऊपर से कटे बादाम डालकर सर्व करें. दूध और मखाने से कैल्शियम मिलता है, जो हड्डियों और दांतों की सेहत के लिए जरूरी है.

मखाना वेजिटेबल टिक्की

भुने हुए मखानों को पीसकर पाउडर बना लें. इसमें उबला हुआ आलू, बारीक कटी गाजर, मटर, हरा धनिया और थोड़ा मसाला मिलाएं. मिश्रण से छोटी टिक्की बनाकर तवे पर कम तेल में दोनों तरफ से सेंक लें. मखाने और सब्जियों से फाइबर, प्रोटीन और कई पोषक तत्व मिलते हैं. इसे शाम के समय स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है.

मखाना दही बाउल

भुने हुए मखानों को हल्का क्रश कर लें. एक कटोरी में गाढ़ा दही लें और इसमें मखाने, कटे हुए फल जैसे सेब या अनार और थोड़े नट्स मिलाएं. स्वाद के लिए थोड़ा भुना जीरा डाल सकते हैं. दही से कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है, जबकि फल और मखाने डाइट में फाइबर और दूसरे पोषक तत्व जोड़ते हैं.

मखाने की रेसिपीज़ बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

मखाने खरीदते समय देखें कि उनमें नमी, बदबू या फफूंदी न हो. रेसिपी बनाने से पहले इन्हें अच्छी तरह जांच लें. मखाने को धीमी से मध्यम आंच पर भूनें, ताकि वे जलें नहीं और कुरकुरे बने रहें. इन्हें ज्यादा तेल या घी में तलने के बजाय कम तेल में भूनना बेहतर है.

मीठी रेसिपीज़ में चीनी की मात्रा कम रखें और जरूरत के अनुसार गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं. मखाने को एयरटाइट डिब्बे में रखकर नमी से बचाएं. अगर किसी व्यक्ति को मखाने या रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली किसी चीज से एलर्जी है, तो उसका सेवन न करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *