मदरसे के नाम पर चंदा, ‘पाक’ तक फंडिंग की कोशिश….UP के हापुड़ से जैशएमोहम्मद का संदिग्ध गिरफ्तार

मदरसे के नाम पर चंदा, ‘पाक’ तक फंडिंग की कोशिश….UP के हापुड़ से जैशएमोहम्मद का संदिग्ध गिरफ्तार

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से बड़ी खबर सामने आई है. यूपी ATS ने जैशएमोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. ATS के मुताबिक, आरोपी पर मदरसों के नाम पर चंदा जुटाकर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तक रकम पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर के रूप में हुई है. उसकी उम्र 24 साल बताई गई है और वह बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है. ATS ने आरोपी को 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया.

यूपी ATS के अनुसार, मोहम्मद जफर जैशएमोहम्मद से जुड़े जेहादी ग्रुप के संपर्क में आया था. जांच एजेंसी का दावा है कि वह आतंकी संगठन के प्रमुख मसूद अजहर के भाषणों और जेहादी तकरीरों से प्रभावित था. इसके बाद वह कट्टरपंथी विचारों से जुड़े लोगों के संपर्क में आया.

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव था आरोपी

ATS के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए जिहाद और खिलाफत से जुड़े संदेश साझा करता था. उस पर इन संदेशों के जरिए लोगों को हिंसक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का भी आरोप है. जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी कई पाकिस्तानी जिहादी वॉट्सऐप ग्रुपों से जुड़ा हुआ था. ATS के अनुसार, इन्हीं ग्रुपों के माध्यम से वह पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में आया. एजेंसी अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट और उसके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कर रही है.

चंदे की रकम पाकिस्तान भेजने का आरोप

जांच एजेंसी का आरोप है कि मोहम्मद जफर मदरसों के नाम पर चंदा जुटाता था और इस रकम को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तक पहुंचाने की कोशिश करता था. ATS के मुताबिक, आरोपी ने बिजनेस अकाउंट और कुछ संदिग्ध लोगों के जरिए UPI से कई बार पैसे भेजे. एजेंसी अब इन लेनदेन की जानकारी जुटा रही है. यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रकम कहां से आई और किन खातों तक पहुंचाई गई?

मस्जिद से हुई गिरफ्तारी

यूपी ATS ने मोहम्मद जफर को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर कुरेशियान मस्जिद से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई. ATS का दावा है कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद जफर ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं. ATS ने मोहम्मद जफर के खिलाफ BNS की धारा 152 और UAPA की धारा 18/38 के तहत मामला दर्ज किया है. अब जांच एजेंसी उसके आतंकी संगठन से संपर्क, फंडिंग, सोशल मीडिया गतिविधियों और पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स से संबंधों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *