मर्चेंट नेवी में तैनात पति: दो साल से इंतजार कर रही पत्नी, ससुर ने कर डाली ऐसी हरकत

मर्चेंट नेवी में तैनात पति: दो साल से इंतजार कर रही पत्नी, ससुर ने कर डाली ऐसी हरकत

आगरा। मर्चेंट नेवी में तैनात पति के दो साल से घर नहीं लौटने पर विवाहिता मायके में रह रही है। इस बीच ससुर ने उस पर झूठे आरोप लगाकर घर में प्रवेश नहीं करने दिया। एक अन्य मामले में पुलिसकर्मी पति की गैरमौजूदगी में ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।

मर्चेंट नेवी में तैनात पति: दो साल से इंतजार कर रही पत्नी, ससुर ने कर डाली ऐसी हरकत

आगरा में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में वैवाहिक विवादों से जुड़े दो हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। पहले मामले में युवती का विवाह 10 फरवरी 2023 को हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति मर्चेंट नेवी में अपनी ड्यूटी पर चला गया। पति के जाने के बाद ससुर बहू को यह कहकर मायके छोड़ आया कि वहां उसका मन बहल जाएगा।

महीनों बाद जब युवती वापस अपने ससुराल पहुंची, तो ससुर ने उस पर जीजा से अवैध संबंधों का झूठा लांछन लगाते हुए घर में घुसने नहीं दिया और बाहर निकाल दिया। पीड़िता बीते दो वर्षों से अपने मायके में रहकर पति का इंतजार कर रही है। इस दौरान पति ने न तो उससे कोई संपर्क किया और न ही परामर्श केंद्र की किसी तारीख पर उपस्थित हुआ।

दूसरा मामला:
बालूगंज क्षेत्र की एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति पुलिस विभाग में कार्यरत है और दूसरे शहर में तैनात है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पति की गैरमौजूदगी में ससुराल वालों ने यह कहते हुए उसे घर से निकाल दिया कि उनका बेटा अब उसके साथ नहीं रहना चाहता और उसका किसी अन्य महिला से संबंध चल रहा है। पीड़िताओं की शिकायत पर दोनों मामलों को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। काउंसलर्स का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है और विवाद को सुलझाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *