महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म: साथी आरक्षक पर लगाया आरोप, बोली- आरोपी की पत्नी ने वायरल किया आपत्तिजनक वीडियो…

महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म: साथी आरक्षक पर लगाया आरोप, बोली- आरोपी की पत्नी ने वायरल किया आपत्तिजनक वीडियो…

Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोर्ट में पदस्थ महिला आरक्षक ने साथी कांस्टेबल पर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। पीडिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी की पत्नी ने आपत्तिजनक वीडियो को जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही कार्रवाई करते हुए आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। वहीँ, फरार पत्नी की तलाश जारी है।

जानिए पूरा मामला

घटना गंज थाना क्षेत्र की है। पीड़िता रायपुर कोर्ट में पदस्थ हैं। साथ ही आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन भी कोर्ट में पदस्थ है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील-फोटो व वीडियो भी मोबाइल से रिकाॅर्ड किया था। लोक-लाज के भय से पीडिता ने इसकी शिकायात दर्ज नहीं करवाई थी।

इधर, जैसे ही इसकी जानकारी आरोपी कांस्टेबल की पत्नी को हुई तो उसने आरोपी के मोबाइल से महिला आरक्षक के पति को दोनों की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेज दिया।

पुलिस जाँच में जुटी

इस बात से आहत पीड़िता अपने पति के साथ गंज थाने पहुंची और मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरक्षक घनश्याम देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वीडियो वायरल करने वाली आरोपी की पत्नी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

वहीं, यह घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। गंज पुलिस पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दावा किया हैं कि जल्द ही फरार कांस्टेबल की पत्नी को भी पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मूल रूप से रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार कडुकार के पास टीवी और डिजिटल मीडिया का लंबा अनुभव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर से बीकॉम और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया है। विभिन्न रीजनल चैनल्स में 10 सालों तक काम करने के बाद, संदीप पिछले 7 सालों से NPG News में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *