महिला ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला, शव को फांसी पर लटकाया

महिला ने देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला, शव को फांसी पर लटकाया
Featured Image

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक बार रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अवैध संबंध और प्रॉपर्टी के चलते अपने पति की हत्या कर दी और शव को घर के कमरे में ही फांसी पर लटका दिया। पत्नी ने पुलिस को फांसी लगाने की सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जब इस मामले में गंभीरता से जांच की गई तो खुलासा हुआ कि पत्नी और उसका देवर प्रॉपर्टी और अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या में शामिल थे।

पुलिस ने महिला और उसके देवर को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भसोली में 31 अगस्त को हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक सुमित की हत्या उसकी पत्नी काजल ने अपने देवर उमेश के साथ मिलकर की थी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए सुमित के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी काजल और देवर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है।

देवर के साथ थे अवैध संबंध

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि काजल के अपने देवर उमेश के साथ कथित रूप से अवैध संबंध थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सुमित को रास्ते से हटाने और उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की साजिश रची। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बताया गया है कि काजल और सुमित की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। दोनों का करीब दो साल का बच्चा भी है।

पुलिस को फोन कर बोली- पति ने सुसाइड कर लिया

घटना के बाद पुलिस को सुमित द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी गई थी। आरोप है कि मामले को आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसके बाद कथित हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इससे पहले अभी हाल में ही दिल्ली में महिला के परिजनों ने उसके पति की हत्या कर दी थी। महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *