मानसून में जन्नत बन जाता है मेघालय, जरूर घूम आएं ये खूबसूरत जगहें

मानसून में जन्नत बन जाता है मेघालय, जरूर घूम आएं ये खूबसूरत जगहें

देश के कई हिस्सों में इन दिनों मानसून का मौसम है. बारिश की वजह से पहाड़, जंगल और वादियां पहले से ज्यादा हरीभरी और खूबसूरत नजर आने लगती हैं. अगर आप भी इस मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मेघालय आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. प्राकृतिक सुंदरता, ठंडा मौसम और चारों तरफ फैली हरियाली इस राज्य को मानसून में और भी खास बना देती है.

मानसून में जन्नत बन जाता है मेघालय, जरूर घूम आएं ये खूबसूरत जगहें

मेघालय को बादलों का घर भी कहा जाता है. बारिश के मौसम में यहां के झरने पूरे बहाव के साथ नजर आते हैं, पहाड़ बादलों से ढक जाते हैं और हर तरफ हरियाली छा जाती है. यही वजह है कि मानसून के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं. अगर आप प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं या खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो मेघालय आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए. आइए जानते हैं मेघालय की उन खूबसूरत जगहों के बारे में, जिन्हें मानसून में जरूर देखना चाहिए.

मानसून में घूमें मेघालय की ये 5 खूबसूरत जगहें

चेरापूंजी

चेरापूंजी दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में गिना जाता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मानसून के दौरान यहां के झरने, गुफाएं और हरीभरी पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. यहां आप सेवन सिस्टर्स फॉल्स, मावस्माई गुफा और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं.

चेरापूंजी

डॉकी

डॉकी अपनी कांच जैसी साफ उमंगोट नदी के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक नजारा बेहद आकर्षक होता है. नदी के किनारे समय बिताने, बोटिंग करने और आसपास की हरियाली देखने का अलग ही अनुभव मिलता है.

डॉकी

नोहकालिकाई फॉल्स

नोहकालिकाई फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है. मानसून में इसका पानी पूरे बहाव के साथ गिरता है, जिसे देखना बेहद शानदार अनुभव होता है. यहां बने व्यू पॉइंट से झरने और आसपास की वादियों का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है.

नोहकालिकाई फॉल्स

शिलॉन्ग

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग अपनी खूबसूरत वादियों, झीलों और शांत माहौल के लिए मशहूर है. यहां उमियम झील, एलीफेंट फॉल्स और शिलॉन्ग व्यू पॉइंट जैसी जगहें घूम सकते हैं. मानसून में यहां की हरियाली और ठंडी हवा इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती है.

मावलिन्नोंग गांव

मावलिन्नोंग को एशिया के सबसे साफ गांवों में गिना जाता है. यहां साफसुथरी सड़कें, बांस से बने रास्ते, हरियाली और लिविंग रूट ब्रिज देखने लायक हैं. मानसून के दौरान यहां का शांत और प्राकृतिक माहौल पर्यटकों को खूब पसंद आता है.

मेघालय कैसे पहुंचें?

मेघालय पहुंचने के लिए सबसे आसान रास्ता गुवाहाटी है. गुवाहाटी का लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है. यहां से सड़क मार्ग के जरिए करीब 3 घंटे में शिलॉन्ग पहुंचा जा सकता है. गुवाहाटी रेलवे स्टेशन भी देश के कई शहरों से जुड़ा है. स्टेशन से टैक्सी और बस आसानी से मिल जाती हैं.

अगर आप हवाई सफर करना चाहते हैं, तो शिलॉन्ग एयरपोर्ट भी एक विकल्प है, हालांकि वहां सीमित उड़ानें संचालित होती हैं. इसके बाद स्थानीय टैक्सी या कैब से मेघालय की अलगअलग जगहों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.

मानसून में मेघालय घूमने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

मानसून में मेघालय जाते समय रेनकोट या छाता, फिसलन से बचाने वाले अच्छे जूते और हल्के गर्म कपड़े जरूर साथ रखें. मौसम का अपडेट देखकर ही घूमने निकलें, क्योंकि बारिश की वजह से कुछ रास्तों पर फिसलन हो सकती है.

अपने साथ जरूरी दवाइयां, पानी की बोतल और हल्का नाश्ता भी रखें. प्राकृतिक जगहों पर सफाई का ध्यान रखें और कहीं भी कूड़ा न फैलाएं. स्थानीय प्रशासन के नियमों का पालन करें और सुरक्षित जगहों पर ही घूमने जाएं, ताकि आपका ट्रिप आरामदायक और यादगार बन सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *