बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लिया है. मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. बुधवार को लखनऊ में हुई BSP की राष्ट्रीय बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम फैसलों के साथ ईशान आनंद की नई जिम्मेदारी पर भी मुहर लगाई गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बता दें कि बसपा ने 20 दिन के अंदर दूसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई.

ईशान आनंद को पार्टी में आगे बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया है. इससे पहले 3 सितंबर को आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद से हटाया गया था और बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. इसके बाद मायावती ने हर दिन अपने फैसले बदले. कभी ईशान आनंद तो कभी उनकी बहन दीपिका आनंद को लेकर ऐलान किया.. आखिर में ईशान आनंद को ही जिम्मेदारी दी गई.