मालिक ने नहीं दी 10 हजार सैलरी, नौकर ने पेट्रोल से फूंक दिया 24 करोड़ का सामान, जलकर हुआ राख​​

मालिक ने नहीं दी 10 हजार सैलरी, नौकर ने पेट्रोल से फूंक दिया 24 करोड़ का सामान, जलकर हुआ राख​​
Featured Image

Surat Textile Fire: गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक एक नौकर को वेतन नहीं मिलने पर उसने मालिक का करोड़ों रुपये का नुकसान कर डाला. आरोप है कि नौकर को महज 10 हजार रुपये की सैलरी नहीं मिली, जिससे उसने गुस्से में आकर पेट्रोल की मदद से मालिक के 24 करोड़ के सामान को जलाकर राख कर दिया. मामला सूरत के श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट का है, जहां 9 सितंबर को एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई थी.

आग में रखा करोड़ों रुपये का माल केवल कुछ ही मिनटों में जलकर खत्म हो गया. यह काम मालिक के अपने पूर्व कर्मचारी द्वारा किया गया था. पूछे जाने पर उसने बताया कि उसका अपमान किया जाता था और 10 हजार वेतन नहीं दिया था.

24 करोड़ रुपये का जला डाला सामान

आरोप है कि 9 सितंबर को कर्मचारी ने गुस्से में आकर बदला लेने के लिए जवार की दुकान में आग लगा दी, जिसके बाद 4 कारोबारियों के 17 दुकानों में रखा 24 करोड़ का माल जलकर राख हो गया. जवार का कहना है कि उन्हें 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. आरोपी विनोद ने जब आग लगाई तो उसके मालिक की दुकान तो जली ही साथ में अन्य दुकानों में भी आग की लपक फैली और दुकानों में रखा करीब 24 करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया. विनोद के मालिक की दुकान संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में थी.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले को देखने के बाद पुलिस ने सोमवार को 33 वर्षीय विनोद साल्वे को गिरफ्तार कर लिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वह दो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है. उसे 30 हजार रुपये मासिक वेतन मिलती थी. पुलिस के मुताबिक उसने नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि जवार और दूसरे अकाउंटेंट उसको अपमानित करते थे और उसके काम करने के तरीके पर सवाल उठाते थे. ऐसा विनोद का आरोप है.

वहीं, विनोद का कहना है कि जवार ने नौकरी छोड़ते समय उसके 10 हजार रुपये बकाया रख लिए थे, जिससे वह भड़का हुआ था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक शख्स दुकान में आग लगाकर भागता हुआ दिखा, जिसने नकाब पहने हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *