मीट कारोबारी ने सोती हुई पत्नी और बेटी के काट डाले गले, गाजियाबाद के खोड़ा में डबल मर्डर से सनसनी

मीट कारोबारी ने सोती हुई पत्नी और बेटी के काट डाले गले, गाजियाबाद के खोड़ा में डबल मर्डर से सनसनी

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में पत्नी तबस्सुम और बेटी सना अंसारी की हत्या करने वाला आरोपी मीट कारोबारी राजा अंसारी।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में शनिवार तड़के एक मीट कारोबारी ने अपनी पत्नी और बेटी की मीट काटने वाले धारदार हथियार ‘बुगदे’ से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने दूसरी बेटी पर भी हमला किया, लेकिन वह बचकर भाग गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है।

पति-पत्नी के बीच रात में हुआ था झगड़ा

लोकप्रिय विहार में नूरानी मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद राजा अंसारी मीट कारोबारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का अपनी पत्नी 40 वर्षीय बेबी तबस्सुम से झगड़ा हुआ था। काफी देर तक हुए झगड़े के बाद सभी से गए। कुछ देर बाद आरोपी ने घर में रखा बुगदा निकाला और पहले पत्नी का गला काटा और फिर 15 वर्षीय बेटी सना तबस्सुम की भी गला काटकर हत्या कर दी। मां और बहन की चीख सुनकर छोटी बेटी जोया भी जाग गई। इसके बाद आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, मगर वह बचकर वहां से भागने लगी तो आरोपी ने उस पर बुगदा फेंककर मारा, जो जोया की जांघ पर जा लगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मगर वह किसी तरह से बचकर घर से बाहर निकली और अपनी जान बचाई।पुलिस की अब तक की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी का शुक्रवार रात पत्नी और बेटियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन‌शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

छोटी बेटी की हालत खतरे से बाहर : एसीपी

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दिनांक 22 अगस्त 2026 को रात्रि करीब 12:15 बजे थाना खोड़ा को सूचना प्राप्त होती है कि लोकप्रिय विहार की गली नंबर 3 में रहने वाले राजा अंसारी ने अपनी पत्नी व बेटी की हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना खोड़ा की पुलिस तथा मेरे द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचा जाता है, तो जांच-पड़ताल में यह तथ्य प्रकाश में आता है कि राजा अंसारी जो मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला है, अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम तथा अपनी दो बेटियों सना तबस्सुम व रूबी तबस्सुम, जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष तथा 14 वर्ष है, के साथ गली नंबर 3 में मकान के चौथे तल पर रहता था। आज उसके द्वारा अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम तथा पुत्री सना तबस्सुम की हत्या कर दी गई तथा दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम को घायल कर दिया गया है। घायल बेटी को तुरंत इलाज हेतु एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां वह खतरे से बाहर है तथा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त राजा अंसारी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *