मुकदमा वापस लेने का दबाव, घर में तोड़फोड़, फायरिंग

मुकदमा वापस लेने का दबाव, घर में तोड़फोड़, फायरिंग
मुकदमा वापस लेने का दबाव, घर में तोड़फोड़, फायरिंग

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: बीबीडी इलाके में पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़, गालीगलौज किया। जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।

जगपालखेड़ा, विज्ञानखंड4 निवासी विश्वजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने 13 जुलाई को बीबीडी थाने में एक मामला दर्ज कराया था। उसे वापस लेने का दबाव बनाने के लिए इन्द्रमणि पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, विनोद शुक्ला, सुधीर और राजेश लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। 16 जुलाई की रात करीब नौ बजे सभी आरोपी कथित रूप से असलहा और बांका लेकर उनके घर पहुंचे। उन्होंने गेट पर चढ़कर गालीगलौज करते हुए गेट तोड़ने का प्रयास किया। इससे परिवार के लोग डरकर घर के अंदर कमरे में छिप गए।

बताया कि इसके बाद आरोपी गेट फांदकर घर के भीतर घुस आए और दूसरे दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे। दरवाजा नहीं टूटने पर आरोपी बाहर निकले और हवाई फायरिंग की। जाते समय उन्होंने दोबारा लौटकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने अपने परिचितों को सूचना दी और पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *