मुरादाबाद: दिल्लीलखनऊ हाईवे पर बस का टायर फटा, फिर लगी आग… 55 यात्रियों ने कैसे बचाई जान?​

मुरादाबाद: दिल्लीलखनऊ हाईवे पर बस का टायर फटा, फिर लगी आग… 55 यात्रियों ने कैसे बचाई जान?​

मुरादाबाद में दिल्लीलखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार रात यात्रियों से भरी एक एसी रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई. बस के पिछले टायर में जोरदार धमाका होने के बाद आग भड़क उठी और देखते ही देखते पिछले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. बस में उस वक्त 55 यात्री सवार थे. धुआं भरते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई. हालांकि, चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार रात करीब 8:30 बजे मुंडापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर ओवरब्रिज के पास हुआ. बरेली डिपो की एसी रोडवेज बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर बरेली जा रही थी. बस में कुल 55 यात्री सवार थे. इसी दौरान अचानक बस के पिछले हिस्से से तेज धमाके की आवाज आई. बताया जा रहा है कि पिछले पहिए का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई.

टायर में रगड़ और शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग तेजी से फैलने लगी. देखते ही देखते बस का पिछला हिस्सा धुएं और आग से घिर गया. बस के अंदर धुआं भरने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई. अपनी जान बचाने के लिए लोग जल्दबाजी में बाहर निकलने लगे. इस दौरान यात्रियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई.

चालक ने दिखाई सूझबूझ

बस चालक परवेज आलम ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत बस को हाईवे किनारे रोक दिया. इसके बाद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया. यात्रियों ने बस से दूर जाकर सुरक्षित जगह पर शरण ली. चालक ने बताया कि उसने बिना देर किए सभी यात्रियों को उनके सामान समेत बाहर निकाल लिया था. परवेज आलम के मुताबिक, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले उसने और आसपास मौजूद लोगों ने हाईवे से गुजर रही दूसरी बसों से अग्निशमन सिलेंडर लेकर आग बुझाने की कोशिश की. बाद में दूसरी बसों की मदद से सभी यात्रियों को उनके आगे के सफर के लिए बरेली रवाना कर दिया गया.

दमकल की दो गाड़ियों ने 40 मिनट में बुझाई आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे कंट्रोल रूम को बस में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. वहां पहुंचने पर बस के पिछले टायर और उसके आसपास के हिस्से में भीषण आग लगी हुई थी.

दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया. बस में मौजूद सभी 55 यात्रियों और उनके सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद करीब 40 मिनट तक पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया गया.

टायर ब्लॉक होने से आग लगने की आशंका

सीएफओ के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस का पिछला टायर ब्लॉक होने और लगातार रगड़ खाने से गर्म हो गया था. इसके बाद टायर में ब्लास्ट हुआ और आग भड़क उठी. हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और फायर विभाग की ओर से विस्तृत जांच की जा रही है. हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई. गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *