मुस्लिम लड़की को हुआ हिंदू युवक से प्यार, सनातन धर्म अपनाकर शादी भी की… अब सता रहा ये डर​

मुस्लिम लड़की को हुआ हिंदू युवक से प्यार, सनातन धर्म अपनाकर शादी भी की… अब सता रहा ये डर​

Bareilly News:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदलने के बाद एक युवती के धर्म परिवर्तन और विवाह का मामला सामने आया है. आंवला थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी नरगिस ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम इच्छा देवी रख लिया और गांव के ही आकाश कश्यप के साथ शादी कर ली. सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में संपन्न हुईं. युवती का कहना है कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया है.

जानकारी के मुताबिक, महमूदपुर निवासी साजिद की बेटी नरगिस और इसी गांव के वेदराम के बेटे आकाश कश्यप की पहचान करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी. बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे आकाश ने स्वीकार कर लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इंटरमीडिएट तक पढ़ी युवती और हाईस्कूल तक पढ़े आकाश के बीच परिवार के विरोध की बात भी सामने आई. पहले युवती के आकाश के साथ दिल्ली जाने पर परिजनों के हंगामे के बाद उसे वापस भेजा गया था, लेकिन युवती का दावा है कि वह अपनी मर्जी से दोबारा लौट आई.

गंगाजलगौमूत्र से आचमन और गायत्री मंत्र का पाठ

शादी से पहले मढ़ीनाथ स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम के महंत आचार्य पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी कराई. इस दौरान युवती ने गंगाजल और गौमूत्र से आचमन किया तथा तीन बार गायत्री मंत्र का पाठ किया. युवती ने कहा कि वह पिछले चारपांच साल से हिंदू धर्म में आस्था रखती है, अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है और अब पुरानी मान्यताओं को छोड़ चुकी है.

जान के खतरे का दावा कर दिल्ली में रहने की बात

दोनों ने बालिग होने, धर्म परिवर्तन और विवाह से जुड़े शपथपत्र तथा शैक्षणिक दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं. उपलब्ध हाईस्कूल मार्कशीट के मुताबिक, युवती की जन्मतिथि 11 जुलाई 2008 और आकाश की जन्मतिथि 7 जुलाई 2001 बताई गई है. साथ ही 25 नवंबर को नोटरी शपथपत्र बनवाने और 27 नवंबर 2026 को आर्य समाज, फतेहगंज पश्चिमी में विवाह होने का प्रमाणपत्र दिखाने की बात भी सामने आई है.

आकाश का कहना है कि युवती के परिवार वालों से उन्हें जान का खतरा है, जिसके चलते दोनों फिलहाल गांव में नहीं रह रहे हैं और दिल्ली में रहने की बात कह रहे हैं. वहीं इच्छा देवी ने बताया कि आकाश के परिजनों ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *