‘मेरे अंदर शैतान जाग गया था…’, नरसिंहपुर में 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, घने जंगल में मिली लाश

‘मेरे अंदर शैतान जाग गया था…’, नरसिंहपुर में 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, घने जंगल में मिली लाश

मेरे अंदर शैतान जाग गया था… यह खौफनाक कबूलनामा उस हैवान का है, जिसने अपनी हवस मिटाने के लिए आठ साल की एक मासूम बच्ची को जान से मार डाला. आरोपी पहले बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से जंगल ले गया, फिर उसके साथ दरिंदगी की. जब मासूम चीखनेचिल्लाने लगी तो उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया और खुद गांव वालों के साथ बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा.

‘मेरे अंदर शैतान जाग गया था…’, नरसिंहपुर में 8 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, घने जंगल में मिली लाश

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में हुई इस बर्बर घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. घटना के विरोध में लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है. गोटेगांव पूरी तरह बंद है, विरोध में कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं और हर तरफ आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग गूंज रही है. इस दिल दहला देने वाली वारदात ने साल 2018 के जम्मूकश्मीर के बहुचर्चित कठुआ कांड की दर्दनाक यादें ताजा कर दी हैं. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे गोटेगांव और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पिता के नाम पर स्कूल से फुसलाकर ले गया आरोपी

घटनाक्रम के अनुसार, 5 अगस्त की दोपहर आठ साल की बच्ची रोज की तरह स्कूल गई थी. छुट्टी के समय पड़ोस में रहने वाला युवक अनिल यादव उर्फ अन्नू स्कूल पहुंचा. उसने बच्ची से कहा कि उसके पिता ने उसे घर बुलाया है. मासूम ने अपने शिक्षक को भी यही बात बताई, अपना बैग क्लास में रखा और उसके साथ चली गई. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा.

जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ी. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने झौतेश्वर पुलिस चौकी पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

8 घंटे की सघन तलाश और जंगल से मिला शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऋषिकेश मीना खुद मौके पर पहुंचे. उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और आसपास के थानों की पुलिस टीम भी गोटेगांव पहुंची. गांव वालों और पुलिस बल ने मिलकर रात में ही संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.

डॉग स्क्वॉड, एफएसएल टीम और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली गई. सैकड़ों ग्रामीण हाथ में टॉर्च लेकर जंगलों और खेतों की खाक छानते रहे, क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि बच्ची सहीसलामत मिल जाएगी. हालांकि, करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में एक पानी से भरे गड्ढे के पास मासूम का शव बरामद हुआ. शुरुआती जांच में ही स्पष्ट हो गया कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई.

तलाश में शामिल होने का नाटक और पुलिस की सख्ती

जांच जैसेजैसे आगे बढ़ी, शक की सुई उसी युवक अनिल यादव पर जा टिके जिसे आखिरी बार बच्ची के साथ देखा गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर अनिल यादव को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने मीडिया और पुलिस के सामने जो जुर्म कबूला, उसने सभी को सन्न कर दिया.

आरोपी ने माना कि उसकी नीयत खराब हो गई थी और वह बच्ची को बहलाफुसलाकर जंगल ले गया. उसने दावा किया कि उसकी मंशा हत्या करने की नहीं थी, लेकिन जब बच्ची दर्द और डर से चिल्लाने लगी तो पकड़े जाने के डर से उसने उसका गला दबा दिया. हत्या के बाद उसने शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया और गांव लौटकर लोगों के साथ बच्ची को ढूंढने का ढोंग करता रहा ताकि उस पर किसी को शक न हो.

डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया. इस दौरान अस्पताल परिसर के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग पर अड़े रहे. पुलिस प्रशासन ने आरोपी अनिल यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बलात्कार और हत्या जैसी गंभीर व गैरजमानती धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को ‘जघन्य और दुर्लभतम’ अपराध की श्रेणी में रखा गया है.

मामले की विस्तृत जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट पेश की जाएगी और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *