‘मैं उसके थॉट प्रोसेस से हैरान हूं’ मोहित उल्वा की पारी देख अपनी ही टीम पर भड़के शोएब अख्तर, दी सिखने की नसीहत​

‘मैं उसके थॉट प्रोसेस से हैरान हूं’ मोहित उल्वा की पारी देख अपनी ही टीम पर भड़के शोएब अख्तर, दी सिखने की नसीहत​

Shoaib Akhtar: शनिवार को ओमान में खेले गए अंडर19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा टीम ने अंतिम गेंद पर रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया. भारत की जीत में सबसे बड़ी भूमिका आर्यवीर सहवाग के बाद मोहित उलवा की रही, जिन्होंने अंतिम 5 ओवरों में टीम इंडिया को अकेले दम पर जीत दिलाई.

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराने के बाद जमकर जश्न मनाया, वहीं भारत के जीत की मिर्ची पाकिस्तान को लगी है. भारत के जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Shoaib Akhtar ने की मोहित उलवा की तारीफ़

पाकिस्तानी टीवी शो में अख्तर ने मोहित उल्वा की  सोच को किया सलाम करते हुए इस युवा ऑलाउंडर की जमकर तारीफ की, पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि

“भारत को बधाई. बहुत ही अच्छा लगा कि उन्होंने बहुत ही अच्छी क्रिकेट खेली गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, आप जीत दिलाने वाले मोहित उल्वा का बिलीव सिस्टम देखिए. मोहित से पूछा गया कि आप इतने अच्छे बल्लेबाज होकर इतने नीचे बैटिंग क्यों करते हैं? आप ऊपर जाकर अपना 50 या 100 कर सकते हो? इस पर मोहित ने कहा कि मुझे 50 या 100 नहीं करना है, मुझे मैच जिताना है. मुझे नीचे से अपनी टीम के लिए मैच फिनिश करना है.”

मोहित उलवा के बयान से शोएब अख्तर हैरान

शोएब मोहित उलवा के इंटेंशन की बात करते हुए कहा कि

“इस बच्चे की इंटेशन देखिए कि कितना अच्छा है. और मैं तो इस बात से हैरान हूं कि कोई बच्चा इस थॉट प्रोसेस के साथ आगे निकलेगा. और इस सोच के साथ वह टीम इंडिया में जाएगा. वहीं, आप अपनी की टीम ओर देख लें.”

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की खस्ता हालत पर कहा कि

“हमारे खिलाड़ी बतौर 19 साल की उम्र में दुनिया को क्या दे रहे हैं. अगर हमारे खिलाड़ी से कहो, तो कहेगा कि नीचे प्रेशर ज्यादा है. नाम भी खराब होगा, लेकिन आप देखिए कि आज मोहित का नाम बन गया न. मुझे तो नहीं पता  था कि मोहित कौन है. लेकिन मैंने आज उसका साहस देखा और वह एक असंभव लक्ष्य के पीछे गया.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *