मोबाइल की EMI के लिए बेचा खून! किस्त न चुकाने पर घर से उठा ले गए दुकानदार, बंधक बनाकर मजदूरी कराई… फिर जबरन निकाला 1 युनिट खून

मोबाइल की EMI के लिए बेचा खून! किस्त न चुकाने पर घर से उठा ले गए दुकानदार, बंधक बनाकर मजदूरी कराई… फिर जबरन निकाला 1 युनिट खून
Featured Image

Lucknow Crime News: लखनऊ में मोबाइल की क़िस्त न चुका पाने पर दुकानदान युवक को घर से उठा ले गए. उसे बंधक बनाकर मजदूरी करवाई और जबरन उसका खून निकालकर बेच दिया.

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मोबाइल की क़िस्त न चुका पाने पर दुकानदान ने हैवानियत की हदें पार कर दी. युवक को घर से उठा ले गए. उसे बंधक बनाकर मजदूरी करवाई. इतना ही नहीं जबरन उसका खून निकालकर बेच दिया.

मामला निगोहां थाने के राजारामखेड़ा गांव का है. पीड़ित की पहचान नेवल के रूप में हुई है. जो मजदूरी का काम करता था, नेवल ने करीब एक साल पहले निगोहां कस्बे की गीता मोबाइल शॉप एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से 21,500 रुपये का सैमसंग मोबाइल जीरो डाउन पेमेंट पर खरीदा था. जिसकी 12 महीने की किस्त 2,799 रुपए की बनी थी.

आरोप है फ़ोन लेने के एक महीने बाद ही कुछ लोग आये और फोन ले गए थे. इसके करीब एक साल बाद 8 सितंबर को दो लोग स्कूटी से गांव पहुंचे और नेवल को अपने साथ उठा ले गए.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *