
छत्तीसगढ़ के बालोद में एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया. पीड़िता ने अपनी मां को इस बारे में बताया, जिसके बाद मां ने शिकायत दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Balod Rape Case: आज के समय में लड़कियां बहुत कम जगहों पर सुरक्षित महसूस करती हैं. सबसे ज्यादा वे घर में ही सुरक्षित महसूस करती हैं. वहां पर भी सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है, जब वे अपने माता पिता और भाई बहन के साथ होते हैं. हालांकि अगर किसी के अपने लोग ही आपके लिए खतरा बन जाएं, तो वो कहां जाए. एक हृदयविदारक मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से आया है. यहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है.
क्या है पूरा मामला?
यहां एक 37 साल के व्यक्ति ने अपनी ही 12 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया. जब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी. जब पत्नी घर पहुंची, तो बेटी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई. इसके बाद उसकी मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत पाकर मामला दर्ज कर लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस आरोपी पिता के पास गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
कहां का है मामला?
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गुंडरदेही इलाके का है. पीड़िता अपनी मां के साथ गुंडरदेही थाने पहुंची थी. उसने पुलिस के सामने आपबीती सुनाई. इसके बाद मां की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया. शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
इस मामले की जानकारी देते हुए बालोद एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि थाना गुंडरदेही में प्रार्थिया ने आपबीती सुनाते हुए केस दर्ज कर लिया है. शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया गया है