भारत में अभी से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच 2011 वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को एक अहम सलाह दी है। युवराज का कहना है कि वर्ल्ड कप के करीब पहुंचकर टीम में बड़े बदलाव करना भारी पड़ सकता है। उन्होंने अभी से खिलाड़ियों का एक मजबूत ग्रुप तैयार करने और उन्हें लगातार मौके देने पर जोर दिया है।

युवराज बोले 16 से 20 खिलाड़ियों का ग्रुप अभी से तैयार करो
युवराज सिंह ने कहा कि भारत को एक साल बाद होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अभी से अपनी टीम तैयार करनी चाहिए। उनके मुताबिक चाहे टीम में 16 खिलाड़ी हों या 20, उन सभी को पर्याप्त मैच खेलने का मौका मिलना जरूरी है।
दरअसल, अब वनडे क्रिकेट के मुकाबले टी20 क्रिकेट ज्यादा खेला जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा वनडे मुकाबले नहीं होंगे। युवराज का मानना है कि जितने भी मुकाबले मिलें, उनमें संभावित वर्ल्ड कप खिलाड़ियों को लगातार मौका दिया जाना चाहिए।
‘आखिरी समय में बड़े बदलाव मत करना’, युवराज की दो टूक
युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट को सबसे ज्यादा चेतावनी आखिरी समय में होने वाले बदलावों को लेकर दी है। उनका कहना है कि भारत जब भी बड़े टूर्नामेंट में लड़खड़ाया है, तब कई बार आखिरी वक्त पर टीम में बड़े बदलाव किए गए। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों को मैनेजमेंट 2027 वर्ल्ड कप के लिए सही मानता है, उन पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। खिलाड़ी सफल हों या असफल, उन्हें अचानक बाहर करने के बजाय पर्याप्त समय देना जरूरी है।
सिर्फ ऑलराउंडर नहीं, टीम में होने चाहिए 11 मैच विनर
युवराज सिंह ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी अपनी राय रखी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम बनाते समय सिर्फ यह नहीं देखना चाहिए कि खिलाड़ी ऑलराउंडर है या नहीं। सबसे जरूरी बात यह है कि खिलाड़ी अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखता हो। युवराज के मुताबिक टीम इंडिया को ऐसे 11 खिलाड़ियों की जरूरत है जो मैच का रुख बदल सकें।
उनका कहना है कि बल्लेबाज, गेंदबाज या ऑलराउंडर होना बाद की बात है, लेकिन टीम में मैच विनर्स का होना बेहद जरूरी है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबरनवंबर में दक्षिण अफ्रीका , जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। ऐसे में युवराज सिंह की सलाह के बाद टीम इंडिया के चयन और संभावित स्क्वॉड को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।