Quick Samachar: Keshav Prasad Maurya Statement: अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव बुरी तरह हारने जा रही है और चुनाव के बाद उसकी स्थिति पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस जैसी हो जाएगी।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2027 में सपा की हालत टीएमसी जैसी हो जाएगी​
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2027 में सपा की हालत टीएमसी जैसी हो जाएगी​

सभी 12 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर काम करने का आह्वान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बदौलत देश में भाजपा लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर काम करने का आह्वान किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि भाजपा प्रयागराज की सभी सीटें जीतने में सफल रहती है तो 2017 का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा 100 में 80 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि देश के 85 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा और एनडीए की सरकार है तथा वर्तमान और भविष्य दोनों भाजपा के पक्ष में हैं।

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर किया कड़ा प्रहार

मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष के भाजपा विधायकों के पाला बदलने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अखिलेश यादव समय का इंतजार करें।” वहीं विपक्षी विधायकों के संपर्क में होने संबंधी दावों को उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया।

राम मंदिर चंदा गबन मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है और जो भी कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार की जाएगी। जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।